दतिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना से दो महिलाएँ मरीं, 17 घायल
दतिया, 14 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में शनिवार सुबह रतनगढ़ माता मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई और 17 श्रद्धालु घायल हुए। ट्रॉली में लगभग 20 से 22 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचनाएँ मिलने पर पुलिस पहुँची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया।
प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा दूल्हा देव पार्किंग के आगे एक मोड़ पर हुआ, जब ट्रॉली मोड़ पर तेज़ रफ्तार वाले वाहन से टकराई। ट्रॉली चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में सवार सभी श्रद्धालु भिंड जिले के भीकमपुरा गांव के रहने वाले थे, जो माता के दर्शन के लिए जा रहे थे।
हादसे में गायत्री रामसेवक शाक्य (40 वर्ष) और मीरा देवी (60 वर्ष) क...
