Saturday, November 21खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: तुर्किए

रूस-यूक्रेन युद्ध पर ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड का कड़ा विरोध

रूस-यूक्रेन युद्ध पर ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड का कड़ा विरोध

अंतरराष्ट्रीय
हैमिल्टन, 21 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। लगातार जारी रूस के यूक्रेन पर हमलों को लेकर ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड ने सख़्त रुख अपनाया है। तीनों देशों ने रूस के युद्ध की निंदा करते हुए मॉस्को से तत्काल, स्थायी और बिना शर्त युद्धविराम स्वीकार करने की अपील की है। उनका मानना है कि यह संघर्ष केवल यूरोप तक सीमित नहीं, बल्कि वैश्विक शांति, सुरक्षा, खाद्य आपूर्ति और ऊर्जा सुरक्षा को भी प्रभावित कर रहा है। तुर्किए की सरकारी समाचार एजेंसी अनाडोलू के अनुसार, चीन में आयोजित एपीईसी (एशिया‑प्रशांत आर्थिक सहयोग) की बैठकों के दौरान शुक्रवार को इन तीन देशों ने एक संयुक्त बयान जारी किया। ग्लोबल अफेयर्स कनाडा की ओर से जारी इस बयान में रूस की सैन्य कार्रवाई पर “गंभीर चिंता” व्यक्त की गई और कहा गया कि वे क्षेत्र में शांति, स्थिरता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध हैं। बयान में उल्लेख है कि...