धमतरी में उपार्जन केंद्रों में बारिश से धान की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजाम
धमतरी, 20 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। चक्रवात अकवान के प्रभाव से जिले में हो रही बेमौसम बारिश ने धान खरीदी व्यवस्था को प्रभावित कर दिया है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने सभी एसडीएम, जिला स्तरीय नोडल अधिकारी, जिला खाद्य अधिकारी और संबंधित अधिकारियों को धान की सुरक्षा के लिये पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि खुले में रखे धान को केप कवर और तिरपाल से अच्छी तरह ढंका जाए। साथ ही केंद्रों में जल निकासी और सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करने और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में 20 नवंबर को कुल 108 उपार्जन केंद्र में से 107 केंद्रों में खरीदी के लिए टोकन जारी किए गए थे, परंतु बारिश के चलते अधिकांश केंद्रों में खरीदी कार्य प्रभावित हुआ। शुक्रवार को केवल आमदी और मगरलोड उप...
