छत्तीसगढ़ को मिली पाँच राष्ट्रीय पुरस्कार: फास्टेस्ट मूवर्स में देश का पहला स्थान
बिलासपुर, 20 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पथ विक्रेताओं के आर्थिक सशक्तीकरण और शहरी विकास में उत्कृष्ट काम करते हुए पाँच राष्ट्रीय पुरस्कार जीते। शुक्रवार को नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित “स्वनिधि सम्मान अवार्ड्स‑2026” में राज्य ने फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश का प्रथम स्थान और इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज श्रेणी में द्वितीय स्थान हासिल किया। उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन तथा विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य स्तरीय दोनों राष्ट्रीय पुरस्कार ग्रहण किये।
समारोह में तीन नगरीय निकाय – बिलासपुर, बड़े बचेली और दंतेवाड़ा – को भी राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल तथा केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू भी उपस्थीत रहे। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख स...
