फॉरेक्स मार्केट में रुपये ने डॉलर, यूरो और पॉन्ड के मुकाबले दर्ज की बड़ी तेजी
नई दिल्ली, 20 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। घरेलू विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार, अर्थात् फॉरेक्स मार्केट, के सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन आज भारतीय रुपये ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले उल्लेखनीय मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में सुबह के सत्र में रुपया पिछले बंद भाव 93.30 के मुकाबले 10 पैसे बेहतर, यानी 93.20 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर खुला। शुरुआती ट्रेड में यह लाभ और बढ़ा, जिससे रुपये 93.0775 रुपये प्रति डॉलर के ऊपरी स्तर तक पहुंचा। 09:45 वजे रुपये 0.1275 रुपये, अर्थात 0.14 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 93.1725 रुपये प्रति डॉलर पर ट्रेड किया गया।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर इंडेक्स में गिरावट और भारत में रिकॉर्ड स्तर की विदेशी पूंजी आवक ने इस मजबूती को और सुदृढ़ किया। डॉलर इंडेक्स ने पिछले बंद 103.92 से 0.10 अंक, यानी 0.10 प्रतिशत की गिरावट के बाद 103.82 के स्तर पर बंद क...
