डीजी सेट प्रदूषण नियंत्रण हेतु सीएक्यूएम ने विशेषज्ञ समूह गठित
नई दिल्ली, 19 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने और डीजी सेट से होने वाले उत्सर्जन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने आठ सदस्यीय विशेषज्ञ समूह का गठन किया है। यह समूह डीजी सेट से संबंधित मौजूदा नियामक ढांचे और उत्सर्जन मानक की समीक्षा करेगा। साथ ही, प्रदूषण नियंत्रण के लिये इस्तेमाल हो रहे उपकरणों और तकनीकों की प्रभावशीलता का भी आकलन करेगा।
सीएक्यूएम के सदस्य-तकनीकी डॉ. त्रिलोक सिंह पंवार को इस विशेषज्ञ समूह का अध्यक्ष बनाया गया है। समूह में दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर अमित पाल, आईआईटी दिल्ली के ऊर्जा विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर के.ए. सुब्रमण्यम और आईआईटी बॉम्बे के एसोसिएट प्रोफेसर ए.के. सारंगी को शामिल किया गया है।
इसके अलावा इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटो...
