Sunday, November 22खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज

बलरामपुर में जिला पंचायत की 10 नई दुकानों की नीलामी 11 दिसंबर, अमानत राशि जमा की अंतिम तिथि 7 दिसंबर

बलरामपुर में जिला पंचायत की 10 नई दुकानों की नीलामी 11 दिसंबर, अमानत राशि जमा की अंतिम तिथि 7 दिसंबर

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 20 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज ने सेमली मोड़, ग्राम भनौरा में जिला पंचायत परिसर के बगल में निर्मित 10 नई दुकानों की नीलामी के संबंध में आधिकारिक सूचना जारी की है। नीलामी का कार्यक्रम 11 दिसंबर को निर्धारित किया गया है, जिसमें बोली लगाने की प्रक्रिया दोपहर 12 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक दुकान का माप 3.90×4.20 वर्गमीटर तय किया गया है। इन दुकानों के लिए ऑफसेट मूल्य 1 लाख 55 हजार 100 रुपये, मासिक किराया 2,200 रुपये और अमानत राशि 15 हजार 500 रुपये निर्धारित किया गया है। दुकानें तीन वर्ष के लिये किराये पर प्रदान की जाएँगी। आरक्षण के तहत अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिये कुल 6 दुकानें रखी गई हैं, जिनमें से एक दिव्यांगजन और एक महिला के लिये आरक्षित है। शेष 2 दुकानें पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिये और 2 दुकानें अनारक्षित वर्ग के लिये निर्ध...