Sunday, November 22खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: जानकी मंदिर

जनकपुरधाम में विवाह पंचमी महोत्सव की तैयारियां तेज, नई समितियों का गठन

जनकपुरधाम में विवाह पंचमी महोत्सव की तैयारियां तेज, नई समितियों का गठन

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू, 20 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। जनकपुरधाम में 9 दिसंबर से शुरू होने वाले सप्ताहिक श्रीराम-जानकी विवाह पंचमी महामहोत्सव की तैयारियां तेज गति से चल रही हैं। इस वर्ष के महोत्सव को अधिक भव्य, व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लक्ष्य से जानकी मंदिर ने कई कार्यक्षेत्रों के लिये अलग‑अलग समितियों का गठन किया है। इन समितियों में शांति‑सुरक्षा, प्रचार‑प्रसार, बाजार प्रबंधन, रंगभूमि मैदान एवं प्रवेश द्वार की व्यवस्था, पंडाल निर्माण, यातायात, पेयजल और बिजली प्रबंधन शामिल हैं। मंदिर परिसर में आयोजित सर्वपक्षीय बैठक में इन समितियों के गठन तथा उनकी जिम्मेदारियों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया गया। इस वर्ष के महोत्सव को पिछले वर्षों की तुलना में अधिक संगठित और शानदार बनाने हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक महंत रामतपेश्वर दास वैष्णव के नेतृत्व और उत्तराधिकारी महंत रामरोशन दास वैष्णव के संयोजन में हुई। बैठ...