Sunday, November 22खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: जयंत राम साहू

देवउठनी एकादशी पर गन्ने के मंडप से सजती होगी तुलसी पूजा, किसानों को बेहतर दाम मिलने की आशा

देवउठनी एकादशी पर गन्ने के मंडप से सजती होगी तुलसी पूजा, किसानों को बेहतर दाम मिलने की आशा

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 20 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। देवउठनी एकादशी का पर्व इस वर्ष उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर घर‑घर गन्ने का मंडप सजाकर तुलसी पूजा की जाएगी। देवउठनी (देवप्रबोधिनी एकादशी) का पावन दिन शुक्रवार 20 नवंबर को पड़ता है, जिसमें भगवान विष्णु को धूप, दीप, नैवेद्य, फूल, गंध, चंदन, फल और अर्घ्य आदि अर्पित किए जाते हैं। पर्व के दौरान गन्ने की विशेष मांग बढ़ जाती है, क्योंकि मंडप के निर्माण में इसे प्रमुख सामग्री के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इस कारण धमतरी के अलावा निकटवर्ती जिलों से भी कई गन्ना उत्पादक और विक्रेता शहर की ओर रुख कर आते हैं। इस साल भी बड़ी संख्या में किसान गन्ना बेचने के लिए यहाँ पहुँचे। सिर्री कला फिंगेश्वर के गन्ना उत्पादक जयंत राम साहू, नूतन साहू और सुरेश साहू ने बताया कि इस वर्ष प्रति जोड़ी गन्ने को 80 रुपये से 100 रुपये के बीच में बेचा जा रहा है। लगातार मौस...