Saturday, November 21खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: जयंत चौधरी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे

राष्ट्रीय
लखनऊ, 20 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 नवम्बर को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले कौशल दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कौशल विकास मंत्री जयंत चौधरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने शुक्रवार को प्रदान की। कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी युवाओं को सम्मानित और प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के सम्मान से प्रतिभाशाली युवा अपनी क्षमताओं को और निखार सकेंगे और देश की आर्थिक प्रगति में योगदान द...