Sunday, November 22खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: गोलू स्वीट्स सूरजपुर

सूरजपुर में होटल और मिठाई दुकानों का निरीक्षण, खुला सांभर और बासी मिठाइयाँ नष्ट

सूरजपुर में होटल और मिठाई दुकानों का निरीक्षण, खुला सांभर और बासी मिठाइयाँ नष्ट

छत्तीसगढ़, राज्य
सूरजपुर, 20 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। “सुरक्षित आहार हमारा अधिकार” अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने आज जिले के प्रमुख होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और मिठाई दुकानों का व्यापक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण को कलेक्टर रेना जमील, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रशांत सिंह और अभिहित अधिकारी पुष्पराज चौहान के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामप्रकाश जायसवाल और दीपा साहू ने संचालित किया। टीम ने दिनभर में गोलू स्वीट्स सूरजपुर, पंडित स्वीट्स महगवां, बना होटल सूरजपुर, बंसल स्वीट्स सूरजपुर, गंगा श्री स्वीट्स सूरजपुर, मद्रास कॉफी हाउस सूरजपुर, साहू स्वीट्स चंदरपुर, गुड्डू होटल चंदरपुर और रजवाड़े होटल बसदेई का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में खुले और बिना ढके रखे सांभर तथा पुरानी तथा बासी मिठाइयाँ पाई गईं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने इन वस्त...