Saturday, November 21खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: खेल गांव

भोपाल में हॉकी और लोक संस्कृति का संगम: महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के साथ

भोपाल में हॉकी और लोक संस्कृति का संगम: महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के साथ

विशेष समाचार
भूपाल, 19 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। भोपाल, 19 नवम्बर (हिंदी) – मध्य प्रदेश की राजधानी भूपाल में अंतरराष्ट्रीय हॉकी के रोमांच के साथ प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोककलाएँ और ग्रामीण जीवन की अनूठी झलक भी देखने को मिल रही है। महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के अवसर पर नाथू बरखेड़ा स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में विशेष खेल गांव (फैन विलेज) विकसित किया जा रहा है। यहाँ मध्य प्रदेश के पारंपरिक ग्रामीण परिवेश को जीवंत स्वरूप दिया जाएगा, जहाँ देश-विदेश से आने वाले खिलाड़ी, खेलप्रेमी और अतिथि प्रदेश की लोक संस्कृति, हस्तशिल्प और ग्रामीण जीवन की आत्मीयता का अनुभव कर सकेंगे। भोपाल में 19 से 28 नवंबर तक आयोजित होने वाली यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता गुरुवार से शुरू हो चुकी है। इसमें भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की महिला हॉकी टीमें भाग ले रही हैं। लगभग 1...