Saturday, November 21खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: कार्तिगई

तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम जलाने की अनुमति से श्रद्धालुओं में ख़ुशी

तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम जलाने की अनुमति से श्रद्धालुओं में ख़ुशी

राष्ट्रीय
मदुरै, 21 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित दरगाह के पास बने दीपस्तंभ पर कार्तिगई दीपम जलाने की अनुमति मिलने से श्रद्धालुओं और कई हिंदू संगठनों में खुशी की लहर उठी है। उच्चतम न्यायालय ने इस वर्ष के दीपावली पर्व के लिये एक अंतरिम आदेश जारी किया, जिसमें कई शर्तें निर्धारित की गईं। आदेश के अनुसार यह अनुमति केवल इस वर्ष के कार्तिगई दीपम के लिये ही वैध रहेगी; आगे की सुनवाई जारी रहेगी और अंतिम निर्णय बाद में दिया जाएगा। निर्णय के बाद तिरुपरंकुंद्रम में बड़ी भीड़ इकट्ठा हुई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), हिंदू मुन्नानी तथा हिंदू मक्कल काची सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता श्रद्धालुओं के साथ मिठाइयाँ बाँटकर उत्सव मनाया। इसी दौरान मुरुगन मंदिर के सामने 108 नारियल फोड़े गए, कपूर जलाया गया और विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने कहा कि यह आदेश उनके लंबे समय से चले आ रहे अधिकार ...