Saturday, November 21खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: कवेलू पोश

धमतरी : ‘अकवान’ चक्रवात ने बदला मौसम का मिजाज, सुबह से लगातार बारिश, धान खरीद केंद्रों में बंद

धमतरी : ‘अकवान’ चक्रवात ने बदला मौसम का मिजाज, सुबह से लगातार बारिश, धान खरीद केंद्रों में बंद

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 20 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न हुए अकवान चक्रवात के प्रभाव से जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है। आज सुबह से ही लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे सामान्य जीवन पर गहरा असर पड़ा है। बेमौसम बारिश ने खेतों में धान की कटाई‑मिंजाई को बाधित कर दिया और समर्थन मूल्य पर धान खरीद की व्यवस्था भी कठिनाई में फँस गई। अचानक हुई वर्षा ने न केवल किसानों को, बल्कि सामान्य नागरिकों को भी परेशान किया। अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को सभी धान खरीद केंद्रों में खरीद कार्य को रोक दिया गया है। बारिश के कारण कवेलू पोश मकानों में रहने वाले लोगों को सबसे अधिक कठिनाइयाँ झेलनी पड़ रही हैं। घरों की छतों से पानी टपक रहा है, जिससे मरम्मत का बोझ दोबारा उठाना पड़ रहा है। लालबगीचा, बनियापारा, औद्योगिक वार्ड, अधिकारी नवागांव, महिमासागर सहित कई निचले बस्तियों में हल...