भारत और बुल्गारिया के बीच व्यापार व निवेश पर चर्चा, प्यूष गोयल-चामोवा बैठक से नई संभावनाएँ
नई दिल्ली, 21 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत के दौरे पर आईं बुल्गारिया की विदेश मंत्री वेलिस्लावा पेत्रोवा-चामोवा के साथ एक सार्थक बैठक का आयोजन किया, जिसमें दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार और निवेश बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की। बैठक के दौरान मंत्रियों ने बुल्गारिया में व्यापार वृद्धि के मार्ग और भारतीय निवेश को प्रोत्साहित करने के अवसरों पर विस्तृत संवाद किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने दिसंबर की शुरुआत में सोफिया में होने वाले “बुल्गारिया-भारतीय व्यापार मंच” के माध्यम से चर्चा जारी रखने की सम्भावना पर भी विचार व्यक्त किया, जिससे दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को और मजबूती मिलेगी।
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा: “बुल्गारिया की विदेश मंत्री डॉ. वेलिस्लावा पेत्रोवा-चामोवा के...

