लखनऊ में रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी को बदमाशों ने गोली मारी
लखनऊ, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी अवधेश कुमार पाठक (60) को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। घटना शॉपिंग स्क्वायर-दो में हुई, जिसके बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिलने पर घायल अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया और आगे की कार्रवाई शुरू हुई।
पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने शनिवार को बताया कि अवधेश कुमार पाठक मूल रूप से संत कबीरनगर जिले के ग्राम हावपुर गड़ारी के रहने वाले हैं। वे वर्तमान में गोसाईगंज के ग्राम कबीरपुर में निजी आवास में रहकर शॉपिंग स्क्वायर–एक, शॉप संख्या–222 में “रसोई बाई मां” नाम से दुकान चला रहे थे।
उनकी पत्नी द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि शुक्रवार रात को उनके पति दुकान से सामान अपनी कार में रख रहे थे, तभी दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर गो...
