श्री सिद्धिविनायक ग्रीनटेक का आईपीओ 25 को खुलेगा, 02 दिसंबर को हो सकती है लिस्टिंग
नई दिल्ली, 19 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। इंटीग्रेटेड एग्रो-प्रोसेसिंग सेक्टर की कंपनी श्री सिद्धिविनायक ग्रीनटेक इंडस्ट्रीज लिमिटेड का 93.66 करोड़ रुपये का आईपीओ 25 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च किया जाएगा। निवेशक 27 नवंबर तक बोली लगा सकते हैं। 30 नवंबर को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा, जबकि एक दिसंबर को सफल निवेशकों के डिमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। इसी दिन जिन निवेशकों को शेयर का अलॉटमेंट नहीं हुआ होगा, उनके लिए रिफंड की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। कंपनी के शेयर दो दिसंबर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म (एनएसई एसएमई) पर लिस्ट हो सकते हैं।
इस आईपीओ में बोली लगाने के लिए 130 रुपये से लेकर 142 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,000 शेयर का है। रिटेल इनवेस्टर्स को कम से कम दो लॉट यानी 2,000 शेयर के लिए बोली लगानी होगी, जिसके लिए उन्हे...
