Sunday, November 22खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: आरएस इंडस्ट्रीज

तेलंगाना के पूर्व विधायक अजमेरा रेखा नाइक के ठिकानों पर 40.96 करोड़ के धान घोटाले में छापेमारी, 30 लाख नकद बरामद

तेलंगाना के पूर्व विधायक अजमेरा रेखा नाइक के ठिकानों पर 40.96 करोड़ के धान घोटाले में छापेमारी, 30 लाख नकद बरामद

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 20 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। तेलंगाना में 40.96 करोड़ रुपये के सरकारी धान के गबन से जुड़ी धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने खानापुर के पूर्व विधायक अजमेरा रेखा नाइक की स्वामित्व वाली फर्म एआरएस इंडस्ट्रीज तथा उनके आवासीय परिसरों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के प्रारम्भ से अब तक 30 लाख रुपये की बेहिसाब नकद और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गये हैं। खोजी कार्य जारी है और निर्मल जिले में अतिरिक्त तलाशी अभियान चल रहा है। ईडी के अनुसार, तेलंगाना पुलिस ने 19 अगस्त को खानापुर थाने में इस मामले की प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज की थी। रिपोर्ट में अजमेरा रेखा नाइक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, 2023 की धारा 316(2), 316(5) और 318(4) तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया। साथ ही, धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत भी प्रक्रिया शुरू की गई। ईडी ने बताय...