Sunday, November 22खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: आईएफएमआईएस नेक्स्ट जेन

रायगढ़ में आईएफएमआईएस नेक्स्ट जेन प्रणाली पर प्रशिक्षण‑सह कार्यशाला का सफल आयोजन

रायगढ़ में आईएफएमआईएस नेक्स्ट जेन प्रणाली पर प्रशिक्षण‑सह कार्यशाला का सफल आयोजन

छत्तीसगढ़, राज्य
रायगढ़, 20 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। शासकीय वित्तीय प्रबंधन को अधिक सुगम, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला कोषालय रायगढ़ ने 19 नवंबर को आईएफएमआईएस नेक्स्ट जेन प्रणाली पर एक प्रशिक्षण‑सह कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यशाला कैरियर कॉलेज ऑफ नर्सिंग, चिटकाकानी रायगढ़ में आयोजित हुई, जहाँ जिले के विभिन्न विभागों के तकनीकी रूप से दक्ष अधिकारी‑कर्मचारी भाग ले रहे थे। कार्यशाला का संचालन वरिष्ठ कोषालय अधिकारी चंद्रपाल सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में किया गया। इस सत्र में कोष एवं लेखा द्वारा नियुक्त मास्टर ट्रेनर ने आईएफएमआईएस नेक्स्ट जेन प्रणाली की कार्यप्रणाली, तकनीकी पहलू और उपयोग विधियों को विस्तार से समझाया। प्रशिक्षण में विशेष रूप से उन सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के अधीनस्थ कर्मचारियों को शामिल किया गया, जिन्हें कंप्यूटर एवं तकनीकी कार्यों का मूलभूत ज्ञान है। मास्टर प्रशिक्षको...