नेहरू ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी, कांग्रेस ने जयंती पर अर्पित किया श्रद्धांजलि
धमतरी, 14 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय राजीव भवन में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कहा, “पंडित जवाहरलाल नेहरू केवल राजनेता ही नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के सच्चे शिल्पकार थे। आजादी के बाद देश के सामने अनेक चुनौतियां थीं, पर उन्होंने अपनी दूरदर्शी सोच और पंचवर्षीय योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी।”
उन्होंने बड़े बांधों, इस्पात संयंत्रों, आईआईटी और एम्स जैसे संस्थानों की स्थापना में नेहरू की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर किया। वरिष्ठ नेताओं ने यह भी कहा कि नेहरू ने...
