Sunday, November 22खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: अताउल हक डोलन

अवामी लीग के पूर्व सांसद अताउल हक डोलन की गिरफ्तारी, अभिनेता टोमल महबूब को हिरासत में

अवामी लीग के पूर्व सांसद अताउल हक डोलन की गिरफ्तारी, अभिनेता टोमल महबूब को हिरासत में

अंतरराष्ट्रीय
ढाका, 20 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। शेख हसीना की अपदस्थ सरकार के विरोधी दलों और उनके समर्थकों की धरपकड़ तेज़ हो गई है। हसीना के दिसंबर में स्वदेश लौटने की घोषणा पर सरकार के नकारात्मक रवैये ने देश में गृहयुद्ध जैसा माहौल बना दिया। गोपालगंज से लेकर ढाका तक तनाव बढ़ा हुआ है। ऐसे बिगड़ते माहौल में गुरुवार देर रात ढाका में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने सतखीरा‑4 से अवामी लीग के पूर्व सांसद एसएम अताउल हक डोलन को पकड़ लिया। उसी दौरान, अभिनेता टोमल महबूब को भी देर रात हिरासत में ले लिया गया। डेली स्टार और ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, स्पेशल रिस्पॉन्स बटालियन (एसआरबी) ने राजधानी के बारीधारा इलाके से डोलन को गिरफ्तार किया। एसआरबी की लीगल एंड मीडिया विंग के निदेशक, विंग कमांडर एमजेडएम इंतखाब चौधरी ने बताया कि उनकी टीम ने रात के लगभग 11:20 बजे कार्रवाई करते हुए डोलन को पकड़ा और उसे डिटेक्टिव ब्रांच...