जीईएम ने ट्राइबल इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के साथ किया समझौता
नई दिल्ली, 21 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। केंद्र सरकार ने जनजातीय उद्यमियों तथा व्यापारियों को सरकारी खरीद प्रणाली से जोड़ने और नई आर्थिक संभावनाएँ प्रदान करने के लिये एक प्रमुख कदम उठाया है। गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस ने शुक्रवार को ट्राइबल इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (टिक्की) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शनिवार को जारी एक बयान में बताया कि इस एमओयू का मुख्य उद्देश्य सरकारी खरीद में आदिवासी उद्यमियों और उनके उद्यमों की भागीदारी को सुदृढ़ करना है। इस समझौते पर गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस के सीईओ अजीत बी. चव्हाण और टिक्की के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुधाकर धारावथ ने हस्ताक्षर किए। दोनों पक्षों ने कहा कि यह साझेदारी गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस के माध्यम से सार्वजनिक खरीद में जनजातीय उद्यमियों की जागरूकता बढ़ाने, उनकी क्षमताओं को व...
