Tuesday, November 17खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: अजीतमल कोतवाली

औरैया : मारपीट में घायल युवक की मौत, परिजनों ने शव रख कर किया प्रदर्शन

औरैया : मारपीट में घायल युवक की मौत, परिजनों ने शव रख कर किया प्रदर्शन

अपराध
औरैया, 14 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश के कारण हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए युवक अंकित दोहरे का इलाज के दौरान ग्वालियर में निधन हो गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद उनका शव गांव में पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों में गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने फुटेकुआ चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की माँग की, जिससे बडेरा मार्ग पर आवागमन रुक गया। घटना की जानकारी के अनुसार, अंकित दोहरे, जो ज्ञानपुर प्रताप सिंह (भूरेपुर) गाँव के निवासी हैं, 7 नवंबर की रात लगभग 8 बजे फुटेकुआ से बाजार करके घर लौट रहे थे। परिजनों का कहना है कि गाँव के पास रहने वाले जयवीर पुत्र दुलारे और उनके रिश्तेदार शिवम ने पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें रोकते हुए गाली‑गलौज के साथ मारपीट की। घर पहुंचने पर अंकित ने यह घटना अपने चाचा ...