PM मोदी का विपक्ष पर तंज… बोले- वे गरीबों के लिए शौचालय की जरूरत को नहीं समझ पाए… उड़ाते थे मजाक
Uncategorized
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शनिवार को आईआईटी खड़गपुर (IIT Kharagpur) के 75 साल पूरे होने के मौके पर संस्थान के 75 छात्रों से बातचीत की. यह बातचीत '75 वॉयसेस फॉर विकसित भारत' पहल के तहत हुई. इसमें छात्रों को प्रधानमंत्री के साथ अपने विचार साझा करने और विकसित भारत के लक्ष्य पर चर्चा करने का मौका मिला।
इस मौके पर पीएम मोदी ने IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे होने पर एक विशेष स्मारक सिक्का भी जारी किया. पीएम मोदी ने इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वह चुनौती को चुनौती दिए बिना नहीं रह सकते. उन्होंने कहा कि चुनौती का सामना कैसे करते हैं और कितनी जल्दी संतुष्ट होकर बैठ जाते हैं, यह हमारी सोच पर निर्भर करता है. कई लोग अपनी सोच और क्षमताओं को सीमित कर लेते हैं जिसे लिमिटिंग बिलीफ्स कहा जाता है।
पीएम ने कहा कि 20 साल पहले तक गरीबी को एक ऐसी स...


