भोपाल में बनी वर्ड फ्लू की देश की पहली स्वदेशी वैक्सीन H5N1… शिवराज ने किया लोकार्पण
भोपाल। बर्ड फ्लू (Bird flu) का नाम सुनते ही पोल्ट्री फार्म (Poultry farm) चलाने वालों की चिंता बढ़ जाती है. H5N1 वायरस का संक्रमण फैलने पर पूरे पोल्ट्री फार्म को भारी नुकसान हो सकता है. कई मामलों में मुर्गियों की मौत की दर 100 फीसदी तक पहुंच सकती है. संक्रमण पर काबू पाने के लिए बड़े पैमाने पर मुर्गियों को मारना भी पड़ता है. इससे पोल्ट्री कारोबारियों को करोड़ों रुपये का नुकसान होता है।
लेकिन अब इस खतरे से निपटने के लिए भारत ने एक बड़ी तैयारी की है. भोपाल के वैज्ञानिकों ने बर्ड फ्लू के खिलाफ देश की पहली स्वदेशी वैक्सीन (Country's first Indigenous Vaccine) तैयार की है. इसे शुक्रवार, 20 नवंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने लॉन्च किया.
भोपाल के वैज्ञानिकों ने कैसे तैयार की वैक्सीन?दरअसल, यह वैक्सीन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा ...
