Tuesday, November 17खबर जो असर करे |
Shadow

Day: November 17, 2026

तेलंगाना के चार्लापल्ली स्टेशन पर मरम्मत के लिए खड़ी खाली ट्रेन में लगी आग… धू-धू कर जले 7 कोच

तेलंगाना के चार्लापल्ली स्टेशन पर मरम्मत के लिए खड़ी खाली ट्रेन में लगी आग… धू-धू कर जले 7 कोच

राज्य, राष्ट्रीय
हैदराबाद। तेलंगाना (Telangana) के चार्लापल्ली रेलवे स्टेशन (Charlapalli Railwat Station) पर सोमवार शाम खड़ी एक खाली ट्रेन (Train ) में भीषण आग (Fire breaks out) लग गई। आग की चपेट में आने से कम से कम सात कोच पूरी तरह जल गए, जबकि परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है। मरम्मत के लिए स्टेशन पर खड़ी थी ट्रेनदक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) के अधिकारियों के मुताबिक, शाम करीब 6:30 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 के बीच रखरखाव के लिए खड़े एक खाली कोच में आग लगी। देखते ही देखते आग आसपास के कोचों तक फैल गई और कुल सात कोच इसकी चपेट में आ गए। रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। एहतियात के तौर पर लोगों को घटनास्थल से दूर किया गया। साथ ही बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई और आग प्रभावित कोचों को ट्रेन से अलग कर द...
इंडोनेशिया में आया 6.6 तीव्रता का भूकंप…. ऑस्ट्रेलिया तक महसूस किए गए झटके

इंडोनेशिया में आया 6.6 तीव्रता का भूकंप…. ऑस्ट्रेलिया तक महसूस किए गए झटके

अंतरराष्ट्रीय
जकार्ता। इंडोनेशिया (Indonesia) के तुआल (Tual) से 151 किमी पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में तट के पास रिक्टर स्केल पर 6.6 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप (Earthquake 6.6-Magnitude ) आया है। यह भूकंप इतना जबरदस्त था कि इसके झटके पड़ोसी देश ऑस्ट्रेलिया तक महसूस किए गए. यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने इस भूकंप की पुष्टि की है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (U.S. Geological Survey- USGS) के अनुसार 16 नवंबर 2026 को भारतीय समय लगभग 2:41 बजे इंडोनेशिया के तुआल शहर से करीब 148-151 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा में 6.6 तीव्रता का भूकंप आया. इसका केंद्र बैंडा सागर में स्थित था. प्रारंभिक आंकड़ों में गहराई 35 किलोमीटर बताई गई थी, जबकि बाद में आंकड़ों में यह लगभग 68 किलोमीटर दर्ज हुई. यह मध्यम से मजबूत श्रेणी का भूकंप था, लेकिन समुद्र में होने और पर्याप्त गहराई के कारण सतह पर प्रभाव सीमित रहा. ...