उत्तराखंड… जौलजीबी मेले में मंच पर तोड़फोड़ करने वाले कांग्रेस MLA बोले- खुद को गोली मार लूंगा, पर माफी नहीं मांगूंगा
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ (Pithoragarh) में जौलजीबी मेले (Jauljibi Fair) के दौरान मंच पर तोड़फोड़ करने वाले कांग्रेस विधायक हरीश धामी (Harish Dhami) ने माफी मांगने से इनकार कर दिया है। उन्होंने मेले के मंच पर हुई अभद्रता और हंगामे को लेकर भाजपा (BJP) को जिम्मेदार ठहराया है। हरीश धामी ने कहा कि जौलजीबी मेले में मुनस्यारी-धारचूला क्षेत्र की मातृशक्ति के सामने मंच से अपनी बात रख रहे थे। भाजपा के नेताओं ने उनके माइक को बंद करने का काम किया, जिसके बाद उत्तेजना और तैश में उनके मुंह से कुछ अभद्र शब्द निकल गए थे, जिसके लिए वह माफी मांगते हैं। कुछ लोग यह प्रचारित कर रहे हैं मैने माफी मांग ली है जो सरासर गलत है।
विधायक धामी ने कहा कि खुद को गोली मारना पसंद करूंगा, लेकिन भाजपा से माफी नहीं मांगूगा। एक स्थानीय जनप्रतिनिधि के तौर पर कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था, लेकिन वहां अपनी बात रखने का अवसर तक ...


