Monday, May 4खबर जो असर करे |
Shadow

Month: February 2026

जादू-टोने के संदेह में एक ग्रामीण की हत्या, चार व्यक्ति गिरफ्तार

जादू-टोने के संदेह में एक ग्रामीण की हत्या, चार व्यक्ति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़, राज्य
सुकमा, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। जादू-टोने के संदेह में ग्राम कुचारास में चार व्यक्तियों ने मिलकर एक ग्रामीण की हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जंगल में दफना दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना के 9 दिन बाद शव बरामद कर हत्या के चार आरोपितों को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस की जानकारी के अनुसार, हत्या के आरोपितों में कोसा सोड़ी, हुंगा सोड़ी, नंदलाल करटामी, और dula सोड़ी शामिल हैं, जो सभी ग्राम कुचारास के निवासी हैं। इन पर धारा 103(1), 61, 238, 3(5) बीएनएस और छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मृतक के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसका भाई 23 जनवरी 2026 से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। गादीरास पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सुकमा एसडीओपी परमेश्वर तिलकवार ने बताया कि पुलिस जांच के दौरान यह...
जिले में पुलिस महकमे में फेरबदल, दो निरीक्षक और एक एएसआई का तबादला

जिले में पुलिस महकमे में फेरबदल, दो निरीक्षक और एक एएसआई का तबादला

छत्तीसगढ़, राज्य
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टि से फेरबदल किया गया है। जिले की पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने आदेश जारी करते हुए दो निरीक्षकों और एक सहायक उप निरीक्षक को नवीन पदस्थापना सौंपी है। सोमवार को जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक जवाहर लाल गायकवाड को थाना प्रभारी के दायित्व से मुक्त करते हुए रक्षित केंद्र भेजा गया है। वहीं निरीक्षक विवेक पाटले को प्रभारी सायबर सेल के पद पर यथावत रखते हुए अतिरिक्त प्रभार के रूप में थाना प्रभारी पोड़ी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही सहायक उप निरीक्षक पूरनचंद्र राजवाड़े को थाना चिरमिरी से स्थानांतरित कर थाना पोड़ी में पदस्थ किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल आमद देना सुनिश्चित क...
शाही परंपरा से महाराजा के पड़पौते की 124 साल बाद पगड़ी रस्म नाभा में संपन्न

शाही परंपरा से महाराजा के पड़पौते की 124 साल बाद पगड़ी रस्म नाभा में संपन्न

राष्ट्रीय
चंडीगढ़, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। राजाओं के शहर पटियाला के अंतर्गत नाभा रियासत में सोमवार को लगभग 124 साल बाद एक अनोखी शाही परंपरा का पालन किया गया। यहां के हीरा महल में आयोजित इस कार्यक्रम में नाभा रियासत के महाराजा रिपुदमन सिंह के पड़पोते 16 साल के अभि उदय प्रताप सिंह की पगड़ी रस्म का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम वर्तमान समय में चर्चा का विषय बना हुआ है। अभि उदय प्रताप सिंह फिलहाल नववीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में पंजाब विधासनभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा, हरियाणा के सीएम नायब सैनी, राधा स्वामी सत्संग ब्यास से बाबा गुरविंदर सिंह जी, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एच.एस. धामी, पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरूणप्रीत सिंह सोंध, हरदेव सिंह खुड्डियां आदि उपस्थित रहे। अभि उदय प्रताप सिंह ने पगड़ी रस्म के दौरान श्री गुरु साहिब के चरणों में प्रार्थना की कि वह भी अपने पूर...
केंद्र सरकार ने पुरानी श्रम कानूनों को समाप्त करने की जानकारी दी

केंद्र सरकार ने पुरानी श्रम कानूनों को समाप्त करने की जानकारी दी

कानून
नई दिल्ली, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। दिल्ली उच्च न्यायालय में सोमवार को नए श्रम कानूनों को बिना तैयारी के लागू करने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने कहा कि नए श्रम कानूनों को लागू करने के लिए इस महीने के अंत तक नियम बनाए जाएंगे और तब तक वर्तमान श्रम न्यायालय काम करते रहेंगे। याचिका के जवाब में केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल (एसजी) तुषार मेहता ने चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय की अध्यक्षता वाली बेंच से कहा कि अदालत के आदेश के अनुसार केंद्र सरकार ने आज ही दो नोटिफिकेशन जारी किए हैं, जिसमें पुराने कानून को 21 नवंबर, 2025 से समाप्त कर दिया गया है और उसकी जगह नए कानून लागू किए गए हैं। मेहता ने बताया कि नए कानून के नियम प्रभावी होने तक वर्तमान श्रम न्यायालयों को कार्य करने के लिए कहा गया है। एसजी ने यह भी कहा कि श्रम कानूनों को लागू करने के लिए इस महीन...
स्वर्गीय आरक्षक के परिवार को मिला एक करोड़ रुपये का बीमा चेक

स्वर्गीय आरक्षक के परिवार को मिला एक करोड़ रुपये का बीमा चेक

छत्तीसगढ़, राज्य
जांजगीर-चांपा, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। चांपा थाना में कार्यरत रहे स्वर्गीय आरक्षक प्रहलाद दिनकर की पत्नी को आज पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत 1 करोड़ रुपये की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया। यह सहायता पुलिस विभाग की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाती है। उल्लेखनीय है कि आरक्षक प्रहलाद दिनकर का 16 सितंबर 2025 को रात्रि ड्यूटी समाप्ति के बाद घर लौटते समय लच्छनपुर चौक, मेन रोड पर हुए सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। इस घटना के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के सतत प्रयासों के बाद आज सोमवार 2 फरवरी 2026 को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जांजगीर की नैला शाखा के शाखा प्रबंधक रवि शर्मा एवं उनके वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत 1 करोड़ रुपये का बीमा चे...
कोरबा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी किशोर गिरफ्तार

कोरबा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी किशोर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में देर रात एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के एक गाँव की है। रविवार देर रात करीब 12 बजे, नाबालिग बालिका घर से शौच के लिए बाहर निकली थी। इसी दौरान गाँव के ही एक किशोर ने सुनसान जगह का फायदा उठाते हुए बालिका को जबरन खींचकर घर से दूर ले गया, जहाँ उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इधर, देर रात बालिका के घर न लौटने पर परिजन चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद बालिका रोती और सहमी अवस्था में मिली। परिजनों के पूछने पर उसने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन तत्काल पीड़िता को लेकर बांकीमोंगरा थाना पहुंचे और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीर...
पार्थ पवार को मुंडवा जमीन घोटाले में मिली राहत

पार्थ पवार को मुंडवा जमीन घोटाले में मिली राहत

राष्ट्रीय
मुंबई, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। महाराष्ट्र के पुणे जिले के बहुचर्चित मुंडवा जमीन घोटाले में सोमवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ पवार और उनके सहयोगी दिग्विजय पाटिल को बड़ी राहत मिली है। पुणे की खडक़ क्राइम ब्रांच ने आज पुणे अदालत में 1886 पन्नों की चार्जशीट पेश की, जिसमें सिर्फ शीतल तेजवानी को आरोपित बनाया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले की छानबीन करते हुए, चार्जशीट में अब तक पार्थ पवार और उनके सहयोगी का कहीं सहभाग नहीं दिखा। समाजसेविका अंजली दमानिया ने इस चार्जशीट पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या महाराष्ट्र सिर्फ़ राजनीतिक दलाली का अड्डा बन गया है? क्या क़ानून सिर्फ़ आम आदमी के लिए है? उन्होंने प्रश्न उठाया कि इस चार्जशीट का मतलब बड़े लोगों के लिए न्याय का कोई अर्थ नहीं रह गया है, जबकि गरीब लोगों को न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ता है। उल्लेखनीय है कि मुंडवा में ...
यमुनानगर में अवैध क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, एलोपैथिक दवाएं बरामद

यमुनानगर में अवैध क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, एलोपैथिक दवाएं बरामद

अपराध
यमुनानगर, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। यमुनानगर जिले के दुर्गा गार्डन क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए एक निजी क्लिनिक पर छापा मारा। यह कार्रवाई पीएनडीटी टीम और ड्रग कंट्रोल विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। जांच के दौरान क्लिनिक से बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाएं और इंजेक्शन बरामद किए गए, जिनके संबंध में कोई वैध लाइसेंस, बिल अथवा अधिकृत दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, संबंधित क्षेत्र में पूर्व में एक भ्रूण मिलने की सूचना के बाद से विभाग लगातार निगरानी और जांच अभियान चला रहा था। इसी दौरान बिना अनुमति क्लिनिक संचालन और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर शिकायतें सामने आ रही थी। इन सूचनाओं के आधार पर विभाग ने नियोजित तरीके से जांच कराई। जांच टीम ने कार्रवाई से पहले क्षेत्र में कुछ केमिस्ट दुकानों का भी निरीक्षण किया। इसके बाद जब टीम संबंधित क्लि...
चिराग पासवान ने प्रसंस्कृत खाद्य के संदर्भ में गलत जानकारी का मुकाबला करने का आवाहन किया

चिराग पासवान ने प्रसंस्कृत खाद्य के संदर्भ में गलत जानकारी का मुकाबला करने का आवाहन किया

आर्थिक
नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने सोमवार को प्रसंस्कृत खाद्य के बारे में फैल रही गलत जानकारियों का सामना करने का आवाहन किया। उन्होंने नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित गुमराह करने वाले प्रचार का मुकाबला करने के लिए बनाई गई कमेटी की दूसरी बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। इस बैठक में कमेटी के सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग जगत के नेता और इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि इस बैठक में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फूड प्रोसेसिंग खाद्य सुरक्षा, पोषण, बर्बादी को कम करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रसंस्कृत खाद्य के बारे में फैल रहे मिथकों और गलत जानकारियों का मुकाबला साइंस पर आध...
होसुर में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा प्रस्ताव खारिज, डीएमके ने प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की अपील की

होसुर में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा प्रस्ताव खारिज, डीएमके ने प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की अपील की

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। तमिलनाडु के औद्योगिक शहर होसुर में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के प्रस्ताव को केंद्र सरकार द्वारा खारिज किए जाने पर द्रमुक के सांसद पी. विल्सन ने सोमवार को राज्यसभा में सवाल उठाए। सांसद पी. विल्सन ने सदन में विशेष उल्लेख के दौरान होसुर में प्रस्तावित हवाईअड्डे का मामला उठाते हुए इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हस्तक्षेप करने की मांग की। पी. विल्सन ने कहा कि होसुर तमिलनाडु का एक प्रमुख औद्योगिक और निर्यात केंद्र है, जो दक्षिण भारत के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने विधानसभा के पटल पर होसुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की स्थापना का वादा किया था। हालांकि, केंद्र सरकार ने इस प्रस्ताव को यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के निजी संचालक के साथ किए गए रियायत समझौते क...