Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

जिले में पुलिस महकमे में फेरबदल, दो निरीक्षक और एक एएसआई का तबादला

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टि से फेरबदल किया गया है। जिले की पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने आदेश जारी करते हुए दो निरीक्षकों और एक सहायक उप निरीक्षक को नवीन पदस्थापना सौंपी है।

सोमवार को जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक जवाहर लाल गायकवाड को थाना प्रभारी के दायित्व से मुक्त करते हुए रक्षित केंद्र भेजा गया है। वहीं निरीक्षक विवेक पाटले को प्रभारी सायबर सेल के पद पर यथावत रखते हुए अतिरिक्त प्रभार के रूप में थाना प्रभारी पोड़ी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही सहायक उप निरीक्षक पूरनचंद्र राजवाड़े को थाना चिरमिरी से स्थानांतरित कर थाना पोड़ी में पदस्थ किया गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल आमद देना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *