Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

पार्थ पवार को मुंडवा जमीन घोटाले में मिली राहत

मुंबई, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। महाराष्ट्र के पुणे जिले के बहुचर्चित मुंडवा जमीन घोटाले में सोमवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ पवार और उनके सहयोगी दिग्विजय पाटिल को बड़ी राहत मिली है। पुणे की खडक़ क्राइम ब्रांच ने आज पुणे अदालत में 1886 पन्नों की चार्जशीट पेश की, जिसमें सिर्फ शीतल तेजवानी को आरोपित बनाया गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले की छानबीन करते हुए, चार्जशीट में अब तक पार्थ पवार और उनके सहयोगी का कहीं सहभाग नहीं दिखा। समाजसेविका अंजली दमानिया ने इस चार्जशीट पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या महाराष्ट्र सिर्फ़ राजनीतिक दलाली का अड्डा बन गया है? क्या क़ानून सिर्फ़ आम आदमी के लिए है? उन्होंने प्रश्न उठाया कि इस चार्जशीट का मतलब बड़े लोगों के लिए न्याय का कोई अर्थ नहीं रह गया है, जबकि गरीब लोगों को न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ता है।
उल्लेखनीय है कि मुंडवा में किसी खास वर्ग को दी गई जमीन को शीतल तेजवानी ने पार्थ पवार और उनके सहयोगी की कंपनी को अल्प दर पर बेच दिया था। इस मामले का खुलासा अंजली दमानिया ने किया था, जिसके बाद पार्थ पवार पर जमीन सस्ती दर पर खरीदने और उस पर राजस्व शुल्क माफ करने के आरोप लगे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए खडक़ क्राइम ब्रांच को जांच सौंपी गई थी, जिसमें राजस्व विभाग के अधिकारियों और शीतल तेजवानी को गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *