Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: January 18, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने असम में अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री मोदी ने असम में अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

राष्ट्रीय
कालियाबोर, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के नागांव जिले के कालियाबोर में 6,950 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की आधारशिला रखी और दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग-715 के कालियाबोर-नुमालीगढ़ खंड के चार लेन विस्तार से संबंधित है। यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है, जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय सड़क संपर्क को बेहतर बनाने के साथ काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की जैव विविधता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा था कि वे कालियाबोर में महत्वपूर्ण विकास कार्यों के भूमि पूजन को लेकर उत्सुक हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि काजीरंगा से होकर गुजरने वाला 35 किलोमीटर ल...
देवेंद्र फडणवीस का दावोस यात्रा: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 में भागीदारी

देवेंद्र फडणवीस का दावोस यात्रा: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 में भागीदारी

राष्ट्रीय
मुंबई, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस रविवार को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) 2026 में भाग लेने के लिए स्विट्ज़रलैंड के दावोस रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री फडणवीस के साथ इस सम्मेलन में उद्योग मंत्री डॉ. उदय सामंत और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। यह जानकारी मुख्यमंत्री सचिवालय ने दी। मुख्यमंत्री सचिवालय के अनुसार वैश्विक मंच पर भारत के विकास इंजन के रूप में ‘मैग्नेटिक महाराष्ट्र’ को और सशक्त करने का संकल्प लिया गया है, और इस नई ‘महा-ग्रोथ’ गाथा की ओर पूरी दुनिया आशा भरी निगाहों से देख रही है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र को 01 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर तेजी से आगे बढ़ाने में डब्ल्यूईएफ 2026 की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। पिछले वर्ष महाराष्ट्र ने 16 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते किए थे। इस वर्ष राज्य सरकार ने इससे भी अधि...
डीईओ कार्यालय में आग की घटना, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर हुए राख

डीईओ कार्यालय में आग की घटना, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर हुए राख

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। शनिवार देर रात शहर के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय में अचानक आग लग गई। आग मुख्य रूप से डॉक्यूमेंट स्टोर रूम में भड़की, जिससे वहां रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ जलकर खाक हो गए। आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर देर रात को काबू पाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्टोर रूम में रखे कई अहम फाइलें और दस्तावेज़ पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी रविवार सुबह मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन कर रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनज़र आसपास की बिजली सप्लाई काट दी गई। यह हादसा शिक्षा विभाग के कामकाज पर असर डाल सकता है, क्योंकि कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड आग की चपेट में आ गए हैं।...
नेपाली कांग्रेस में विभाजन को चुनौती देने की याचिका, सुप्रीम कोर्ट में दायर

नेपाली कांग्रेस में विभाजन को चुनौती देने की याचिका, सुप्रीम कोर्ट में दायर

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। गगन थापा के नेतृत्व वाली नेपाली कांग्रेस को मान्यता देने के निर्णय को रद्द करने की मांग को लेकर शेरबहादुर देउवा पक्ष ने सर्वोच्च अदालत में दायर रिट दायर की है। इसकी सुनवाई 20 जनवरी को तय की गई है। रिट के पंजीकरण की पुष्टि करते हुए सर्वोच्च अदालत के प्रवक्ता अर्जुन कोइराला ने कहा कि रिट दायर हो चुकी है, लेकिन सोमवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण मंगलवार को इसकी पेशी तय की गई है। प्रतिनिधि सभा सदस्य के लिए निर्वाचन आयोग ने 20 जनवरी को उम्मीदवारों के नामांकन का समय तय किया है। ऐसे में कांग्रेस के भीतर चल रहा विवाद अब नामांकन से पहले सुलझने की संभावना नहीं है। 5 मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल उम्मीदवारों का चयन कर रहे हैं। नेकपा (एमाले) और नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) ने लगभग अपने उम्मीदवार तय कर लिए हैं। इसी तरह, ...
फरार आरोपी को जान से मारने की योजना बनाते गिरफ्तार किया गया

फरार आरोपी को जान से मारने की योजना बनाते गिरफ्तार किया गया

अपराध
हरिद्वार, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। पुलिस ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया था। जानकारी के अनुसार, 8 जनवरी को आदित्य राणा पुत्र रविन्द्र राणा, निवासी भगवानपुर, हरिद्वार ने पुलिस को तहरीर देकर मोन्टी निवासी प्रताप कॉलोनी, भगवानपुर एवं रितिक निवासी रुहालकी दयालपुर, थाना भगवानपुर के खिलाफ जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। आरोपितों की फायरिंग में आदित्य बाल-बाल बच गया था। गोली दीवार से टकराकर शहजाद निवासी भगवानपुर को छूती हुई निकल गई थी। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रविवार को आरोपित अनमोल उर्फ प्रेमी उर्फ मोन्टी पुत्र भूपेन्द्र, निवासी प्रताप कॉलोनी, थाना भगवानपुर, को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आ...
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैप्पी पटेल’ और ‘राहु केतु’ की असफलता, 44 दिन बाद भी ‘धुरंधर’ का राज कायम

बॉक्स ऑफिस पर ‘हैप्पी पटेल’ और ‘राहु केतु’ की असफलता, 44 दिन बाद भी ‘धुरंधर’ का राज कायम

मनोरंजन
दिल्ली, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते नई रिलीज फिल्मों से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन नतीजे निराशाजनक साबित हुए हैं। आमिर खान प्रोडक्शन की 'हैप्पी पटेल' और वरुण शर्मा–पुलकित सम्राट स्टारर 'राहु केतु' सिनेमाघरों में दर्शक जुटाने में नाकाम रही हैं। हैरानी की बात यह है कि इन नई फिल्मों से कहीं बेहतर प्रदर्शन 44 दिन पहले रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' कर रही है, जो अब भी मजबूती से टिकी हुई है। 'हैप्पी पटेल' और 'राहु केतु' बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट वीर दास अभिनीत 'हैप्पी पटेल' ने पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में कोई खास उछाल नहीं आया और इसने 1.50 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया। दो दिनों में फिल्म की कुल कमाई महज 2.75 करोड़ रुपये रही। वहीं दूसरी ओर 'राहु केतु' ने शनिवार को करीब 1.60 करोड़ रुपये कमाए, जिसके साथ इसका कुल कलेक्शन...
थाई अमावस्या पर रामेश्वरम में श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति

थाई अमावस्या पर रामेश्वरम में श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति

राष्ट्रीय
रामेश्वरम, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। तमिलनाडु राज्य के रामनाथपुरम जिले के रामेश्वरम में स्थित रामनाथस्वामी मंदिर पर आज थाई अमावस्या के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचें हैं। यहां अग्नि तीर्थ समुद्र में पवित्र स्नान कर श्रद्धालुओं ने अपने पितरों को तिथि अर्पण किया। हिंदुओं के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से रामेश्वरम भी एक है। यहां आडी अमावस्या, थाई अमावस्या और महालय अमावस्या के दिन अग्नि तीर्थ समुद्र में पवित्र स्नान कर अपने पितरों को तिथि अर्पित करने की परंपरा है। आज थाई अमावस्या के दिन तमिलनाडु के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों से आधी रात से ही हजारों वाहन और सरकारी बसों के माध्यम से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामेश्वरम पहुंचे। थाई अमावस्या के दिन रामनाथस्वामी मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खोले गए और पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह तड़के से ही श्रद्धालुओं ने अग्नि तीर्थ समुद्र म...
काठमांडू के मेयर बालेन शाह ने इस्तीफे के फैसले को पलटा

काठमांडू के मेयर बालेन शाह ने इस्तीफे के फैसले को पलटा

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन्द्र शाह (बालेन) ने पूर्व में की गई इस्तीफे की घोषणा से आखिरी समय में पलटते हुए पद पर बने रहने का निर्णय लिया है। शाह आगामी प्रतिनिधि सभा चुनाव में राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। चुनाव में भाग लेने के लिए उन्होंने पहले मेयर पद से इस्तीफा देने की योजना बनाई थी, लेकिन अब कानूनी विशेषज्ञों से परामर्श के बाद शाह ने इस्तीफा न देने का फैसला लिया है। उनके सचिवालय के एक सदस्य के अनुसार शाह को एक ऐसे कानूनी प्रावधान की जानकारी मिली, जिसके तहत प्रतिनिधि सभा चुनाव में उम्मीदवार के रूप में नामांकन दर्ज होते ही मेयर स्वतः पदमुक्त हो जाता है। इसी आधार पर उन्होंने औपचारिक इस्तीफा देना अनावश्यक समझा। इस निर्णय के बावजूद पार्टी प्रवक्ता मनीष झा के अनुसार शाह आज पहली बार ...
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे विमान में बम की सूचना के चलते लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से बागडोगरा जा रहे विमान में बम की सूचना के चलते लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

राष्ट्रीय
लखनऊ, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। दिल्ली से बागडोगरा (पश्चिम बंगाल) जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में रविवार सुबह बम होने की सूचना से एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान से यात्रियों को सुरक्षित उतार कर बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षाकर्मी चेकिंग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को सुबह 08:46 बजे दिल्ली से बागडोगरा (पश्चिम बंगाल) जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या (6ई-6650) में बम होने की सूचना मिली। इसके बाद सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर 09:17 बजे सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद यात्रियों को उतार कर विमान को तत्काल आइसोलेशन वे में पार्क कराया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विमान के बाथरूम में टिशू पेपर पर हाथ से लिखा एक नोट मिला, जिस पर “प्लेन में ...
शिमला और जुब्बल में चिट्टे की बरामदगी, तीन गिरफ्तार

शिमला और जुब्बल में चिट्टे की बरामदगी, तीन गिरफ्तार

अपराध
शिमला, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ कार्रवाई के बीच शिमला और जुब्बल से चिट्टे के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। राजधानी शिमला में पुलिस ने 10 ग्राम से अधिक चिट्टा बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि जुब्बल क्षेत्र में ग्रामीणों की सूचना पर पकड़े गए दो युवकों से भी थोड़ी मात्रा में चिट्टा बरामद हुआ है। पुलिस दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है। शिमला सदर थाना क्षेत्र में दर्ज मामले के अनुसार शनिवार की रात पुलिस की टीम गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि डीसी ऑफिस के समीप आर्मी कमांड एरिया में एक निजी स्कूल के नीचे संपर्क सड़क पर एक व्यक्ति कार में बैठकर स्थानीय लोगों को चिट्टा बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां बताई गई कार खड़ी मिली। कार की तलाशी लेने पर उसमें बैठे व्य...