Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

फरार आरोपी को जान से मारने की योजना बनाते गिरफ्तार किया गया

हरिद्वार, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। पुलिस ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया था।

जानकारी के अनुसार, 8 जनवरी को आदित्य राणा पुत्र रविन्द्र राणा, निवासी भगवानपुर, हरिद्वार ने पुलिस को तहरीर देकर मोन्टी निवासी प्रताप कॉलोनी, भगवानपुर एवं रितिक निवासी रुहालकी दयालपुर, थाना भगवानपुर के खिलाफ जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। आरोपितों की फायरिंग में आदित्य बाल-बाल बच गया था। गोली दीवार से टकराकर शहजाद निवासी भगवानपुर को छूती हुई निकल गई थी।

आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रविवार को आरोपित अनमोल उर्फ प्रेमी उर्फ मोन्टी पुत्र भूपेन्द्र, निवासी प्रताप कॉलोनी, थाना भगवानपुर, को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपित अनमोल उर्फ मोन्टी ने बताया कि 01 जनवरी को उसका एवं सह आरोपित रितिक का आदित्य राणा के साथ झगड़ा हो गया था, जिसके कारण उनके बीच रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते दोनों ने मिलकर आदित्य राणा को मारने की योजना बनाई। बताया गया कि रितिक ने कहीं से देशी तमंचे का इंतजाम किया था। उन्हें पता चला कि आदित्य राणा नम्बरदार वाली गली में रहता है एवं शाम के समय वहीं से आता-जाता है। 8 जनवरी को दोनों बाइक से नम्बरदार वाली गली पहुंचे। बाइक रितिक की थी, जिसे अनमोल चला रहा था। योजना के अनुसार पीछे बैठे रितिक ने आदित्य राणा पर तमंचे से फायर किया, लेकिन वह किसी तरह बच गया। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपित का चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *