Saturday, April 25खबर जो असर करे |
Shadow

Day: January 15, 2026

रवि लामिछाने के खिलाफ वापस होंगे संगठित अपराध और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले

रवि लामिछाने के खिलाफ वापस होंगे संगठित अपराध और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। नेपाल के महान्यायाधिवक्ता कार्यालय ने पूर्व उपप्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री रवि लामिछाने के खिलाफ विभिन्न जिला अदालतों में चल रहे संगठित अपराध और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों को वापस लेने के लिए संबंधित सरकारी वकीलों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। महान्यायाधिवक्ता कार्यालय के इस निर्णय के साथ ही कास्की, रुपन्देही, काठमांडू और पर्सा जिलों के सरकारी वकील कार्यालय संगठित अपराध और धनशोधन से जुड़े अभियोग वापस लेंगे। महान्यायाधिवक्ता सविता भंडारी बराल ने बताया कि सहकारी ठगी का मामला यथावत रहेगा। केवल संगठित अपराध और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े आरोप हटाने के उद्देश्य से आरोपपत्र संशोधन की स्वीकृति दी गई है। इसे पूरे मामले की वापसी के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। उन्होंने बुधवार को चारों जिला अदालतों में चल रहे अभियोगपत्रों में संशोधन की अनुमति देने का निर्णय लिया था। ...
मकर संक्रांति पर भगवान को तिल-लड्डू का भोग, परिवार की खुशहाली की कामना

मकर संक्रांति पर भगवान को तिल-लड्डू का भोग, परिवार की खुशहाली की कामना

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मकर संक्रांति का पर्व पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एक-दूसरे को तिल-गुड़ देने की परंपरा निभाई गई, जिसमें मान्यता है कि तिल-गुड़ का दान करने से जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। मकर संक्रांति के अवसर पर हर घर में आराध्य देव को तिल-गुड़ एवं तिल-लड्डू का भोग लगाया गया। पूजा-अर्चना के बाद परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की गई। इस पावन दिन गरीबों और जरूरतमंदों को दान देना विशेष पुण्यकारी माना जाता है। घर-घर में तिल और गुड़ से बने विभिन्न पकवान तैयार किए गए, जिन्हें परिजनों और अतिथियों को परोसा गया। पर्व के अवसर पर अनेक श्रद्धालु अलसुबह महानदी पहुंचकर स्नान-ध्यान करते नजर आए। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान और दान-पुण्य का क्रम चलता रहा। मालूम हो कि मकर संक्राति जिसे उत्तर भारत में लोहड़ी के रूप में मनाया जाता है। मकर संक्राति के पूर्व र...
मंडलाः मकर संक्रांति पर पवित्र स्नान के लिए घाटों पर रहे सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मंडलाः मकर संक्रांति पर पवित्र स्नान के लिए घाटों पर रहे सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मध्य प्रदेश, राज्य
मंडला, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर बुधवार को मध्य प्रदेश के मंडला जिले के प्रमुख संगम घाट एवं माहिष्मती घाट में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं के सुरक्षित स्नान और सुचारू आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए घाटों पर प्रशासनिक अमला, होमगार्ड, एसडीईआरएफ, पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहीं। घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना प्रारंभ हो गया था, वहीं श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर पवित्र स्नान किया। प्रशासन द्वारा भीड़ नियंत्रण, सुरक्षित स्नान व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं आपदा प्रबंधन को लेकर सतत निगरानी रखी गई। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने संगम घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं तथा सुरक्षा उपायों का जायजा लिया। उन्होंने यहाँ मौजूद अधिकारियों एवं जवानों ...
अभिनेता विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई

अभिनेता विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई

कानून
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उच्चतम न्यायालय तमिल अभिनेता विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज के मामले पर कल यानि 15 जनवरी को सुनवाई करेगा। जस्टिस दीपांकर दत्ता की अध्यक्षता वाली बेंच सुनवाई करेगी। फिल्म के निर्माता KVN प्रोडक्शंस ने मद्रास उच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है। फिल्म को शुरुआत में यूए सर्टिफिटेट मिलना था, लेकिन कुछ शिकायतों के बाद इस पर ग्रहण लग गया। फिल्म के निर्माताओं ने 18 दिसंबर, 2025 को फिल्म का प्रदर्शन किया था। सेंसर बोर्ड ने कुछ कट के साथ फिल्म को यूए सर्टिफिकेट देने की सिफारिश की थी। इसके बाद निर्माताओं ने फिल्म में जरुरी बदलाव कर दिए, लेकिन सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट जारी नहीं किया। सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं मिलने के बाद फिल्म के निर्माताओं ने मद्रास उच्च न्यायालय की सिंगल बेंच के समक्ष याचिका दायर की थी। सिंगल बेंच ने स...
भोपाल में पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सारंग की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर भड़का आक्रोश, सकल हिंदू समाज ने किया प्रदर्शन

भोपाल में पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सारंग की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर भड़का आक्रोश, सकल हिंदू समाज ने किया प्रदर्शन

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के खेल मंत्री **विश्वास सारंग** के पिता और पूर्व राज्यसभा सांसद **स्व. कैलाश सारंग** की प्रतिमा से भोपाल में छेड़छाड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया है। **अटल पथ** स्थित पार्क में अनावरण के लिए रखी गई प्रतिमा में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। इसे लेकर **सकल हिंदू** और **कायस्थ समाज** ने **बुधवार** को **रोशनपुरा चौराहे** पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपी जल्द नहीं पकड़े गए तो पूरे प्रदेश में आंदोलन करेंगे। **बुधवार** दोपहर में सकल हिंदू और कायस्थ समाज ने प्रदर्शन किया। दोपहर **12 बजे** समाज के कई लोग रोशनपुरा चौराहे पर पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान समाज के लोगों के हाथों में स्व. सारंग से संबंधित तख्तियां और पोस्टर थे। करीब एक घंटे तक उन्होंने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि असामाजिक तत्वों ने **अटल पथ** ...
देश के पहले बालविवाह मुक्त जिला बालोद में हो रहा था बालविवाह

देश के पहले बालविवाह मुक्त जिला बालोद में हो रहा था बालविवाह

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। देश का पहला बालविवाह मुक्त जिला बालोद के एक गांव में बाल विवाह शुरू हो गया था। 14 जनवरी को 20 साल का दूल्हा बारात निकलने वाला था कि धमतरी जिला बाल संरक्षण विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने बाल विवाह रूकवाया। दूल्हा के स्वजनों को बाल विवाह की कार्रवाई व जानकारी देने पर कार्रवाई रूकी, नहीं तो बाल विवाह हो जाता, क्योंकि बालोद जिले के जवाबदार अधिकारी-कर्मचारियों को इसकी जानकारी नहीं थी। देश का पहला बालविवाह मुक्त जिला बालोद है। राज्य सरकार ने जिले के 436 ग्राम पंचायतों और नौ नगरीय निकायों को औपचारिक प्रमाण पत्र भी प्रदान कर दिया है। इसके बाद से जिले के अधिकारी-कर्मचारी जिले के कौन से गांव में बालविवाह हो रहा है इसका निरीक्षण नहीं कर रहे हैं। धमतरी जिले के सजकता से बालोद जिले में हो रही बालविवाह रूक गया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी आनंद पाठक से मिली जानकारी के अनुसा...
मप्र को मिला देश के आईजीबीसी नेस्ट प्लस रेटिंग से प्रमाणित पहला प्रधानमंत्री आवास

मप्र को मिला देश के आईजीबीसी नेस्ट प्लस रेटिंग से प्रमाणित पहला प्रधानमंत्री आवास

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के प्रधानमंत्री आवास को देश के आईजीबीसी एनईएसटी प्लस रेटिंग में सबसे पहले प्रमाणित होने की ऐतिहासिक उपलब्धि मिली है। यह देश का पहला प्रधानमंत्री आवास है, जिसे यह उपलब्धि हासिल हुई है। मध्य प्रदेश को यह गौरव गुना जिले के आरोन क्षेत्र की ग्राम पंचायत पतलेश्वर के हितग्राही प्राणचंद के कारण मिला है। गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रमाणन ग्रामीण क्षेत्रों में सतत, पर्यावरण-अनुकूल एवं ऊर्जा-दक्ष आवास निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ है। इस प्रधानमंत्री आवास में ऊर्जा संरक्षण, जल दक्षता, बेहतर आंतरिक पर्यावरण गुणवत्ता तथा संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग जैसे ग्रीन बिल्डिंग मानकों को प्रभावी रूप से अपनाया गया है। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक दुबे और ...
धमतरी : नारागांव के 10 लोगों को पालतू कुत्ते ने काटा, जिला अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन लगाया

धमतरी : नारागांव के 10 लोगों को पालतू कुत्ते ने काटा, जिला अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन लगाया

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। पड़ोसी जिले बालोद के गुरूर ब्लाक अंतर्गत ग्राम नारागांव के 10 लोगों को 14 जनवरी की सुबह लगभग नौ बजे पालतू कुत्ते ने काट लिया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल सात लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरूर लाया गया। यहां एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं होने के कारण घायलों का जिला अस्पताल धमतरी रिफर किया गया। जहां घायलों का त्वरित उपचार कर एंटी रेबीज वैक्सीन लगाया गया। सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में आवारा कुत्तों के प्रबंधन के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं। कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी, टीकाकरण और डीवर्मिंग (कृमिहरण) कराई जाए और उन्हें उनके मूल स्थान पर छोड़ा जाए। साथ ही खाना खिलाने के लिए विशेष स्थान तय करने का आदेश दिया गया था। ताकि सार्वजनिक जगहों पर झगड़े और असुविधा न हो। इसके साथ ही सभी शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, बस स्टैंड सहित शासकीय कार्यालय परिसर एव...
तातापानी महोत्सव : संध्या प्रस्तुति से पूर्व रामानुजगंज पहुंचे पद्मश्री अनुज शर्मा, विधायक रामविचार नेताम संग मां महामाया के किए दर्शन

तातापानी महोत्सव : संध्या प्रस्तुति से पूर्व रामानुजगंज पहुंचे पद्मश्री अनुज शर्मा, विधायक रामविचार नेताम संग मां महामाया के किए दर्शन

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मकर संक्रांति पर्व पर तातापानी में आयोजित तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का आज भव्य शुभारंभ हुआ, वहीं महोत्सव के पहले दिन संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर उत्साह चरम पर है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लोकप्रिय कलाकार, पद्मश्री से सम्मानित एवं धरसीवां विधायक अनुज शर्मा संध्या मंचीय प्रस्तुति से पूर्व रामानुजगंज पहुंचे, जहां क्षेत्रीय विधायक रामविचार नेताम के साथ उन्होंने धार्मिक एवं सीमावर्ती क्षेत्रों का भ्रमण किया। तातापानी महोत्सव के पहले दिन संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम से पहले पद्मश्री अनुज शर्मा रामानुजगंज पहुंचे। उनके साथ क्षेत्रीय विधायक रामविचार नेताम मौजूद रहे। रामानुजगंज आगमन पर विधायक नेताम ने उन्हें नगर के आस्था के प्रमुख केंद्र मां महामाया मंदिर ले जाकर विधिवत दर्शन-पूजन कराया। मंदिर परिसर में दोनों नेताओं ने कुछ समय व्यतीत करते हुए क...
संगठित बैंक धोखाधड़ी का भगोड़ा गिरफ्तार

संगठित बैंक धोखाधड़ी का भगोड़ा गिरफ्तार

अपराध
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने संगठित बैंक धोखाधड़ी और जालसाजी के मामलों में 18 वर्षों से फरार चल रहे एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपित लंबे समय से फर्जी पहचान के सहारे कानून से बचता फिर रहा था। क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान अमित निश्चल उर्फ सनी उर्फ सोनू चौहान (48) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। आरोपित थाना डीबीजी रोड में दर्ज वर्ष 2001 के एक मामले में वांछित था। जिसमें चोरी, धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश की धाराएं लगी थीं। इस मामले की जांच पहले स्पेशल सेल द्वारा की गई थी। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम लंबे समय से संगठित अपराध और आर्थिक अपराधों में शामिल फरार अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान एक गुप्त स...