Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

अभिनेता विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई

नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उच्चतम न्यायालय तमिल अभिनेता विजय की फिल्म ‘जन नायकन‘ की रिलीज के मामले पर कल यानि 15 जनवरी को सुनवाई करेगा। जस्टिस दीपांकर दत्ता की अध्यक्षता वाली बेंच सुनवाई करेगी।

फिल्म के निर्माता KVN प्रोडक्शंस ने मद्रास उच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है। फिल्म को शुरुआत में यूए सर्टिफिटेट मिलना था, लेकिन कुछ शिकायतों के बाद इस पर ग्रहण लग गया। फिल्म के निर्माताओं ने 18 दिसंबर, 2025 को फिल्म का प्रदर्शन किया था। सेंसर बोर्ड ने कुछ कट के साथ फिल्म को यूए सर्टिफिकेट देने की सिफारिश की थी। इसके बाद निर्माताओं ने फिल्म में जरुरी बदलाव कर दिए, लेकिन सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट जारी नहीं किया।

सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं मिलने के बाद फिल्म के निर्माताओं ने मद्रास उच्च न्यायालय की सिंगल बेंच के समक्ष याचिका दायर की थी। सिंगल बेंच ने सेंसर बोर्ड को निर्देश दिया था कि वो जल्द ही यूए सर्टिफिकेट जारी करे। सिंगल बेंच के इस आदेश को सेंसर बोर्ड ने उच्च न्यायालय की डिवीजन बेंच में चुनौती देते हुए कहा कि उसका पक्ष सुने बिना ही आदेश पारित कर दिया गया। डिवीजन बेंच ने सिंगल बेंच के आदेश पर रोक लगा दी। उसके बाद फिल्म की रिलीज पर अनिश्चितता के बादल छा गए। फिल्म 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी।

फिल्म का निर्देशन एच विनोद ने किया है, जबकि फिल्म में अभिनेता विजय के साथ ही पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *