Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: January 14, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माघ बिहू, भोगी, उत्तरायण और पोंगल पर्व पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माघ बिहू, भोगी, उत्तरायण और पोंगल पर्व पर दी शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने आज बुधवार को माघ बिहू, उत्तरायण और पोंगल पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कामना की है। उन्होंने कहा कि ये पर्व हर किसी के जीवन में सुख एवं समृद्धि के साथ नयी ऊर्जा और उत्साह का संचार करें। मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा - आप सभी को राष्ट्रीय एकात्मता और कृषि संस्कृति के प्रतीक माघ बिहू, भोगी, उत्तरायण व पोंगल पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि ये पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-शांति, सद्भावना व धन-धान्य लेकर आएं, हर घर-आंगन में खुशहाली हो तथा हमारे किसान भाई-बहन समृद्ध बनें।...
मप्रः मुलताई में तीन दिवसीय ताप्ती महोत्सव आज से

मप्रः मुलताई में तीन दिवसीय ताप्ती महोत्सव आज से

मध्य प्रदेश, राज्य
बैतूल, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग के तत्वावधान में बैतूल जिले के मुलताई स्थित हाई स्कूल मैदान मुलताई में आज बुधवार से तीन दिवसीय ताप्ती महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन बैतूल, नगर पालिका परिषद मुलताई एवं दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्‍कृतिक केन्‍द्र के सहयोग से किया जा रहा है। महोत्सव के सभी कार्यक्रम प्रतिदिन सायं 6:30 बजे से प्रारंभ होंगे। ताप्ती महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विशिष्‍ट अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल होंगे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्री नरेन्‍द्र शिवाजी पटेल करेंगे। इस अवसर पर मुलताई विधायक चन्‍द्रशेखर देशमुख, भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके, जिला पंच...
मुख्यमंत्री साय आज तातापानी महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री साय आज तातापानी महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के प्रसिद्ध तातापानी में आज बुधवार को संक्रांति पर्व के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का शुभारंभ **मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय** करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जिले को विकास की बड़ी सौगात देते हुए **667 करोड़ 57 लाख रुपये** से अधिक की लागत के **211 विकास कार्यों** का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत **200 जोड़ों** के विवाह समारोह में शामिल होकर नवदम्पतियों को आशीर्वाद भी देंगे। तातापानी महोत्सव के मंच से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बलरामपुर जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों **रामानुजगंज**, **सामरी** और **प्रतापपुर** में सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, खेल, आवास, जलापूर्ति और नगरीय विकास से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की आधारशिला रखेंगे और पूर्ण हो चुके कार्यों का लोका...
सिरसा: रोडवेज की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

सिरसा: रोडवेज की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

अपराध
सिरसा, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। सिरसा जिले के गांव हिमायूंखेड़ा के निकट बुधवार को हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। गोविंद निवासी मल्लेकां अपनी मोटरसाइकिल पर सुबह गांव मल्लेकां से मस्तानगढ़ काम पर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस जो ठोबरियां से सिरसा की ओर जा रही थी, ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि गोविंद पेंटर का काम करता था और सुबह भी काम पर जा रहा था। उधर, नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में बुधवार सुबह जमाल बस स्ट...
बलौदाबाजार : अवैध धान खपाने की कोशिश पर प्रशासन की कार्रवाई, रसेडा और खैरी में धान जब्त

बलौदाबाजार : अवैध धान खपाने की कोशिश पर प्रशासन की कार्रवाई, रसेडा और खैरी में धान जब्त

छत्तीसगढ़, राज्य
बलौदाबाजार, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। शासन के निर्देशानुसार धान खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और अवैध धान के भंडारण पर लगाम कसने हेतु राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रसेडा समिति में एक किसान द्वारा अवैध रूप से धान खपाने के प्रयास को विफल किया गया। जाँच टीम ने मौके से 24 क्विंटल अवैध धान बरामद कर उसे ग्राम कोटवार की सुपुर्दगी में दे दिया है। संबंधित किसान के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसका रकबा समर्पण भी कराया गया है ताकि भविष्य में इस तरह की अनियमितता पर रोक लगाई जा सके। इसी प्रकार ग्राम खैरी में कृषक रविन्द्र नेताम द्वारा आगामी 16 जनवरी 2026 के लिए 81 क्विंटल धान विक्रय हेतु टोकन कटवाया गया था। प्रशासनिक टीम द्वारा जब किसान के घर पहुँचकर भौतिक सत्यापन किया गया, तो वहां भंडारण में कोई भी धान उपलब्ध नहीं पाया गया। घर में धान का स्टॉक...
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन टी20 मैचों की घरेलू सीरीज खेलेगा पाकिस्तान

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन टी20 मैचों की घरेलू सीरीज खेलेगा पाकिस्तान

खेल
लाहौर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ खेली जाएगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बुधवार को इसकी घोषणा की। यह सीरीज़ 29 जनवरी से फरवरी की शुरुआत तक लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित होगी। ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम 28 जनवरी, बुधवार को लाहौर पहुंचेगी। यह सीरीज़ दोनों टीमों के लिए आगामी टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज़ से बेहद अहम मानी जा रही है। पीसीबी के मुख्य परिचालन अधिकारी सुमैर अहमद सैयद ने कहा, “यह दौरा पाकिस्तान क्रिकेट प्रशंसकों के लिए साल की शानदार शुरुआत है। मैं फैंस से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचकर दोनों टीमों का समर्थन करें, क्योंकि ये टीमें टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को अंतिम रूप दे रही हैं।” यह मार्च–अप्रैल 2022 के बाद से ऑस्ट्रेलि...
सर्राफा बाजार में नए शिखर पर चांदी, चेन्नई में 3 लाख के करीब पहुंची कीमत

सर्राफा बाजार में नए शिखर पर चांदी, चेन्नई में 3 लाख के करीब पहुंची कीमत

आर्थिक
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। घरेलू सर्राफा बाजार में हाजिर चांदी की कीमत में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है। देश के अलग-अलग हिस्सों में ये चमकीली धातु आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 20,300 रुपये प्रति किलोग्राम तक महंगी हो गई है। दिल्ली में ये चमकीली धातु पौने तीन लाख के स्तर को पार कर गई है। वहीं चेन्नई और हैदराबाद में चांदी जोरदार छलांग लगा कर तीन लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर के काफी करीब पहुंच गई है। भाव में आई इस तेजी के कारण देश के अलग-अलग सर्राफा बाजारों में आज चांदी 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 2,97,900 रुपये प्रति किलोग्राम तक के भाव पर बिक रही है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम उछल गई है, जिसके कारण ये चमकीली धातु आज 2,75,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। इसी तरह मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता में चां...
इंडिया ओपन बैडमिंटन: दिल्ली में प्रदूषण के कारण एंडर्स एंटोनसेन ने टूर्नामेंट से नाम वापस लिया

इंडिया ओपन बैडमिंटन: दिल्ली में प्रदूषण के कारण एंडर्स एंटोनसेन ने टूर्नामेंट से नाम वापस लिया

खेल
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। डेनमार्क के विश्व नंबर-3 और चार बार के विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी एंडर्स एंटोनसेन ने दिल्ली में हो रहे इंडिया ओपन सुपर-750 बैडमिंटन टूर्नामेंट से लगातार तीसरे साल नाम वापस ले लिया है। एंटोनसेन ने इसका कारण राजधानी दिल्ली में मौजूदा अत्यधिक वायु प्रदूषण को बताया है। 28 वर्षीय एंटोनसेन ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर लिखा, “कई लोग जानना चाहते हैं कि मैंने लगातार तीसरे साल इंडिया ओपन से नाम क्यों वापस लिया। फिलहाल दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बेहद गंभीर है और मुझे नहीं लगता कि ऐसी स्थिति में यहां बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित किया जाना चाहिए।” हालांकि, उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि अगस्त में इसी वेन्यू पर होने वाली BWF वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के दौरान हालात बेहतर होंगे। एंटोनसेन ने कहा, “उम्मीद करता हूं कि गर्मियों में, जब वर्ल्ड चैंपिय...
युवा संगम से बदली दमोह के युवाओं की तकदीर, 9 माह में 5 हजार बेरोजगारों को मिला रोजगार

युवा संगम से बदली दमोह के युवाओं की तकदीर, 9 माह में 5 हजार बेरोजगारों को मिला रोजगार

मध्य प्रदेश, राज्य
दमोह, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना युवा संगम अब जमीनी स्तर पर सकारात्मक परिणाम देने लगी है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों का असर यह है कि दमोह जिले में पिछले 9 महीनों के भीतर 4 हजार 962 बेरोजगार युवक-युवतियों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। जिला मुख्यालय के साथ-साथ तहसीलों में नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे युवा संगम रोजगार मेलों ने स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार की राह आसान कर दी है। इस सफलता के पीछे दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की सक्रिय भूमिका और सतत निगरानी को अहम माना जा रहा है। कलेक्टर कोचर के नेतृत्व में जिला प्रशासन का स्पष्ट लक्ष्य रहा है कि अधिक से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों को दमोह लाकर स्थानीय युवाओं को उनके घर के पास ही रोजगार उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए वे लगातार रोजगार अधिकारी और औद्योगिक...
जवाहर नवोदय विद्यालयों की राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कल

जवाहर नवोदय विद्यालयों की राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कल

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जवाहर नवोदय विद्यालयों के लिए 26वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2024-25 का पुरस्कार वितरण समारोह यहां गुरुवार, 15 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्रालय के अनुसार यहां के संविधान क्लब ऑफ इंडिया स्थित मावलंकर सभागार में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल करेंगे। इस मौके पर वह प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और विद्यालयों को सम्मानित भी करेंगे। समारोह के दौरान पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर-द्वितीय, राजस्थान) के विद्यार्थी युवा संसद का पुनः मंचन प्रस्तुत करेंगे। इस विद्यालय ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर रनिंग संसदीय शील्ड और ट्रॉफी हासिल की है। मंत्रालय ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन वर्ष 2024-25 में नवोदय विद्यालय समिति...