Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माघ बिहू, भोगी, उत्तरायण और पोंगल पर्व पर दी शुभकामनाएं

भोपाल, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने आज बुधवार को माघ बिहू, उत्तरायण और पोंगल पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कामना की है। उन्होंने कहा कि ये पर्व हर किसी के जीवन में सुख एवं समृद्धि के साथ नयी ऊर्जा और उत्साह का संचार करें।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा – आप सभी को राष्ट्रीय एकात्मता और कृषि संस्कृति के प्रतीक माघ बिहू, भोगी, उत्तरायण व पोंगल पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि ये पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-शांति, सद्भावना व धन-धान्य लेकर आएं, हर घर-आंगन में खुशहाली हो तथा हमारे किसान भाई-बहन समृद्ध बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *