Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: January 14, 2026

मप्र के सेंधवा में नाबार्ड बैंक के जुड़े लोन धोखाधड़ी मामले में तायल बंधुओं के ठिकानों पर सीबीआई का छापा

मप्र के सेंधवा में नाबार्ड बैंक के जुड़े लोन धोखाधड़ी मामले में तायल बंधुओं के ठिकानों पर सीबीआई का छापा

राष्ट्रीय
बड़वानी, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को छापामार कार्रवाई की है। सीबीआई की अलग-अलग टीमों ने पुलिस बल के साथ शहर के तायल बंधुओं के छह ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान घरों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा और किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई नाबार्ड बैंक भोपाल से जुड़े 13 करोड़ रुपये के कथित लोन धोखाधड़ी मामले में की गई है, जिसमें पहले से ही एफआईआर दर्ज है। सीबीआई की 16 अधिकारियों की टीम ने सेंधवा में जगन्नाथपुरी कॉलोनी स्थित उद्योगपति अशोक तायल के निवास सहित निमाड़ एग्रो पार्क और उससे जुड़े लोगों के परिसरों पर कार्रवाई शुरू की है। जांच के दायरे में निमाड़ एग्रो पार्क के मालिक निकुंज तायल और उनके पिता गिरधारी तायल भी शामिल हैं। सीबीआई की टीम दोनों को लेकर सेंधवा स...
यजुर फाइबर्स ने आईपीओ निवेशकों को किया निराश, कमजोर लिस्टिंग के बाद लगा लोअर सर्किट

यजुर फाइबर्स ने आईपीओ निवेशकों को किया निराश, कमजोर लिस्टिंग के बाद लगा लोअर सर्किट

आर्थिक
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। आज **यजुर फाइबर्स** के शेयरों ने स्टॉक मार्केट में जबरदस्त गिरावट के साथ एंट्री की, जिससे आईपीओ निवेशकों को निराशा का सामना करना पड़ा। कंपनी के शेयर **174 रुपये** के भाव पर जारी किए गए थे, लेकिन **बीएसई** के **एसएमई प्लेटफॉर्म** पर इसकी लिस्टिंग **20 प्रतिशत डिस्काउंट** के साथ **139.20 रुपये** के स्तर पर हुई। इसके बाद बिकवाली का दबाव बढ़ा, जिससे शेयर तुरंत **132.25 रुपये** के लोअर सर्किट लेवल पर पहुंच गए। पहले दिन के कारोबार में, निवेशकों को **23.99 प्रतिशत** का नुकसान हुआ। **यजुर फाइबर्स** का **120 करोड़ रुपये** का आईपीओ **7 से 9 जनवरी** के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था, लेकिन इसे निवेशकों से फीका रिस्पॉन्स मिला, जिसके कारण यह ओवरऑल **1.33 गुना** सब्सक्राइब हो सका। क्यूआईबी के लिए रिजर्व पोर्शन **1.03 गुना**, एनआईआई के लिए केवल **0.91 गुना**, और रिटे...
रूस ने यूक्रेन पर फिर ढाया कहर; पावरग्रिड पर मिसाइलों से हमला

रूस ने यूक्रेन पर फिर ढाया कहर; पावरग्रिड पर मिसाइलों से हमला

अंतरराष्ट्रीय
कीव । रूस ने यूक्रेन पर एक और हमला बोला है। चार दिनों के अंदर यह यूक्रेन पर चौथा बड़ा ड्रोन हमला है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि इस बार भी पावर ग्रिड पर निशाना लगाया गया। इन हमलों से अमेरिका द्वारा रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध बंद कराने के प्रयासों को भी ठेस पहुंची है। गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच करीब चार साल से युद्ध जारी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि रूस ने करीब 300 ड्रोन, 18 बैलेस्टिक मिसाइल और सात क्रूज मिसाइल से हमला बोला है। रात भर चला यह हमला आठ क्षेत्रों पर हुआ। इसमें उत्तर पूर्व खारकीव में एक मेल डिपो में चार लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा कीव क्षेत्र में सैकड़ों घर अंधेरे में डूब गए। यूक्रेन की राजधानी में इन दिनों भीषण ठंड पड़ रही है। यहां पर दिन का तापमान माइनस 12 डिग्री सेल्सियस है। गलियां बर्फ से ढंकी हुई हैं और जेनरेटरों...
कनाडा में एयरपोर्ट से 400 किलो सोना उड़ा ले गए थे चोर, एक गिरफ्तार

कनाडा में एयरपोर्ट से 400 किलो सोना उड़ा ले गए थे चोर, एक गिरफ्तार

अंतरराष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। कनाडा में हुए अब तक के सबसे बड़े गोल्ड हाइस्ट मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कनाडा के पील रीजन की पुलिस ने बताया है कि करीब 20 मिलियन डॉलर से ज्यादा कीमत के सोने की चोरी से जुड़े मामले में 43 साल के अरसलान चौधरी को गिरफ्तार किया लिया गया है। बता दें को यह मामला 2023 के प्रोजेक्ट 24K से जुड़ा है, जब चोरों ने करीब 400 किलो सोना चुराकर पूरी दुनिया में सनसनी मचा दी थी। दरअसल 17 अप्रैल 2023 को एक फ्लाइट स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से टोरंटो पहुंची थी। इस फ्लाइट में करीब 400 किलो शुद्ध सोना लाया गया था, जिसकी कीमत 20 मिलियन डॉलर से ज्यादा थी। इसके साथ ही करीब 2.5 मिलियन डॉलर की विदेशी करेंसी भी थी। सोने की यह खेप एयरपोर्ट से उतारकर एक अलग जगह ले जाई गई। हालांकि कुछ ही घंटों बाद इसके गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और अब त...

पापा की गाड़ी के नीचे दबकर तीन साल की बच्ची की दर्दनाक मौत

अपराध
हरिद्वार । हरिद्वार जिले के झबरेड़ा में एक दर्दनाक घटना हो गई। तीन साल की मासूम बच्ची की अपने ही पिता के वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि बच्ची के पिता घर में अपनी गाड़ी पार्क कर रहे थे, तभी पिता की आवाज सुनकर बच्ची उनसे मिलने दौड़ पड़ी और वाहन की चपेट में आ गई। मिली जानकारी के अनुसार, झबरेड़ा निवासी रवि कुमार लोडिंग वाहन चलाते हैं। उनकी पांच और तीन साल की दो बेटियां हैं। सोमवार शाम करीब आठ बजे वे काम से लौटे थे और घर में अपनी गाड़ी खड़ी कर रहे थे। इसी दौरान गाड़ी की आवाज सुनकर उनकी छोटी बेटी तीन वर्षीय नीलम पापा से मिलने के लिए दौड़ती हुई वहां पहुंच गई।गाड़ी बैक करते वक्त बच्ची कुचलीवह गाड़ी के पीछे खड़ी थी लेकिन रवि को इस बात का अंदाजा नहीं हुआ। वे गाड़ी को खड़ा करने के लिए बैक कर रहे थे इसी दौरान बच्ची पहिए के नीचे आ...
फर्जी मतदान करने वालों से निपटेंगे उद्धव और राज ठाकरे

फर्जी मतदान करने वालों से निपटेंगे उद्धव और राज ठाकरे

अंतरराष्ट्रीय
मुंबई। शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत के एक बयान ने मंगलवार को नगर निकाय चुनावों में संभावित हिंसा को लेकर चिंता बढ़ा दी। उन्होंने घोषणा की कि नगर निकाय चुनावों के लिए 15 जनवरी को होने वाले मतदान के दिन उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी और मनसे के कार्यकर्ताओं का एक संयुक्त दस्ता गठित किया जाएगा, जिसका काम दोहरा और फर्जी मतदान करने वालों की पिटाई करना होगा। राउत की धमकी मुंबई और अन्य नगर निकायों के चुनावों के लिए प्रचार के दौरान महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे द्वारा की गई सार्वजनिक अपील के बाद आई है। भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के बढ़ते प्रभाव के बीच मुंबई के गढ़ की रक्षा के लिए मनसे और शिवसेना (UBT) ने गठबंधन किया है। शिवसेना (UBT) के नेता ने यहां पत्रकारों से कहा, “हमने (शिवसेना-UBT और MNS) एक टीम बनाई है, जो 15 जनवरी को सुबह सात बजे से सक्रिय हो...
SC का बड़ा फैसला…. ससुर की संपत्ति पर विधवा बहू का भी अधिकार

SC का बड़ा फैसला…. ससुर की संपत्ति पर विधवा बहू का भी अधिकार

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। विधवा महिलाओं (Widowed women) के हक में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा कि हिंदू दत्तक ग्रहण एवं भरण पोषण अधिनियम 1956 (Hindu Adoption and Maintenance Act, 1956) के तहत ससुर की मौत के बाद विधवा बहू भी उनकी संपत्ति से मेंटिनेंस का दावा कर सकती है। जस्टिस पंकज मिथल और जस्टिस एसवीएन भट्टी की बेंच ने दीवानी अपीलों को खारिज करते हुए कहा कि इस ऐक्ट की धारा 21 (VII) में विधवा बहू को भी शामिल किया गया है। पति की मौत ससुर की मौत से पहले हुई हो या बाद में, विधवा बहू उनकी संपत्ति से भरण-पोषण की हकदार है। क्या है पूरा मामलायह मामला डॉ. महेंद्र प्रसाद के वारिसों के बीच का था जिनकी दिसंबर 2021 को मौत हो गई थी। डॉ. महेंद्र प्रसाद की बहू गीता शर्मा उनकी संपत्ति से भरण पोषण की मांग कर रही थी। उनके पति की मौत 2023 में हो गई थी। फैमिली...
बैटिंग कोच बोले- कोहली और रोहित कप्तान नहीं…लेकिन वर्ल्ड कप को लेकर गंभीर से करते रहते हैं बात

बैटिंग कोच बोले- कोहली और रोहित कप्तान नहीं…लेकिन वर्ल्ड कप को लेकर गंभीर से करते रहते हैं बात

खेल
राजकोट। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian cricket team) के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक (Batting coach Sitanshu Kotak) ने विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर एक बड़ा दावा किया है। मंगलवार 13 जनवरी को राजकोट में उन्होंने कहा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा अगले साल होने वाले विश्व कप की तैयारी समेत भारत की दीर्घकालिन वनडे रणनीति बनाने में सक्रिय रूप से शामिल हैं। भले ही इस समय रोहित शर्मा और विराट कोहली कप्तान नहीं हैं, लेकिन वह लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा नजर आते हैं। कोच कोटक ने कहा कि दोनों सुपरस्टार बल्लेबाज मुख्य कोच गौतम गंभीर समेत टीम प्रबंधन के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले कहा, ‘‘वे रणनीति बनाते हैं। अब चूंकि वे एक ही फॉर्मेट खेल रहे हैं तो वे चाहते हैं कि भारत सारे मैच जीते। दोनों के पास इतना अनुभव है कि वे बाकी खिलाड़ियों के...
कच्चे तेल के आयात में भारी कटौती… रूस से ईंधन खरीदने के मामले में तीसरे स्थान पर आया भारत

कच्चे तेल के आयात में भारी कटौती… रूस से ईंधन खरीदने के मामले में तीसरे स्थान पर आया भारत

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और सार्वजनिक क्षेत्र की रिफाइनरियों (Public sector Refineries) द्वारा कच्चे तेल के आयात (Crude oil Imports) में भारी कटौती (Significant Reduction ) के बाद दिसंबर 2025 में रूस से इस ईंधन को खरीदने के मामले में भारत तीसरे स्थान पर आ गया है। यूरोपीय शोध संस्थान सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (सीआरईए) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इसके अनुसार भारत द्वारा रूस से कुल हाइड्रोकार्बन आयात दिसंबर में 2.3 अरब यूरो रहा, जो पिछले महीने के 3.3 अरब यूरो से कम है। रिपोर्ट में कहा गया, तुर्की भारत को पीछे छोड़ते हुए दूसरा सबसे बड़ा आयातक बन गया, जिसने रूस से दिसंबर में 2.6 अरब यूरो के हाइड्रोकार्बन खरीदे। चीन शीर्ष खरीदार बना रहा, जिसकी रूस के शीर्ष पांच आयातकों से होने वाली निर्यात आय में 48 प्रतिशत (छह अरब यूरो) की हिस्सेदारी रही। सीआरईए ...
इस बार दो दिन मनेगी मकर संक्रांति…. पूजन आज और खिचड़ी का दान का शुभ महूर्त कल

इस बार दो दिन मनेगी मकर संक्रांति…. पूजन आज और खिचड़ी का दान का शुभ महूर्त कल

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का त्योहार इस बार दो दिन मनाया जाएगा। पहले दिन यानी आज बुधवार को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे साथ ही षटतिला एकादशी का शुभ संयोग भी बनेगा। तिथि को लेकर भ्रम दूर करते हुए ज्योतिषाचार्य विभोर इंदूसुत ने बताया कि संक्रांति का पूजन और व्रत 14 जनवरी को श्रेष्ठ रहेगा। खिचड़ी का दान 15 जनवरी को करना शास्त्र सम्मत होगा। दोपहर 3:07 बजे से विशेष पुण्यकालज्योतिषाचार्य विभोर इंदूसुत के अनुसार, 14 जनवरी को दोपहर 3:07 बजे से विशेष पुण्यकाल प्रारंभ होगा, जो शाम 5:41 बजे तक रहेगा। इस दौरान सूर्य पूजन, तिल-गुड़ का दान और भगवान विष्णु की आराधना श्रेष्ठ मानी गई है। सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग भी बन रहाज्योतिषाचार्य रुचि कपूर के अनुसार 14 जनवरी को सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग भी बन रहा है। इसी दिन खरमास की समाप्ति होगी और शुभ कार्य प्रारंभ ह...