Monday, May 4खबर जो असर करे |
Shadow

Month: January 2026

महाराणा प्रताप सेना का दावा… अजमेर शरीफ दरगाह पहले था शिव मंदिर, कोर्ट से ASI सर्वे की मांग

महाराणा प्रताप सेना का दावा… अजमेर शरीफ दरगाह पहले था शिव मंदिर, कोर्ट से ASI सर्वे की मांग

राज्य, राष्ट्रीय
अजमेर। अजमेर जिला अदालत (Ajmer District Court) में एक याचिका दायर कर दावा किया गया है कि अजमेर शरीफ दरगाह (Ajmer Sharif Dargah) मूल रूप से एक शिव मंदिर (Shiva Temple) है। महाराणा प्रताप सेना (Maharana Pratap Army) के अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार द्वारा दाखिल इस याचिका में एएसआई सर्वेक्षण (ASI survey) की मांग की गई है। उनका कहना है कि मंदिर को बदलकर दरगाह बनाया गया था जिसे लेकर वे लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। इससे पहले भी हिंदू सेना ऐसी मांग कर चुकी है। महाराणा प्रताप सेना के अध्यक्ष ने डाली अर्जीअजमेर की अदालत में महाराणा प्रताप सेना के अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार ने एक अर्जी दी है। अपनी याचिका में राजवर्धन सिंह ने दावा किया कि अजमेर दरगाह पहले एक शिव मंदिर था जिसे बाद में दरगाह बना दिया गया। उन्होंने कहा कि वह इस बात को लेकर काफी समय से कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले राष्ट्रपति को भी एक ...
कॉमनवेल्थ कॉन्फ्रेंस में 42 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा, बांग्लादेश-पाकिस्तान ने बनाई दूरी

कॉमनवेल्थ कॉन्फ्रेंस में 42 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा, बांग्लादेश-पाकिस्तान ने बनाई दूरी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) गुरुवार को 28वीं कॉमनवेल्थ कॉन्फ्रेंस (Commonwealth Conference) का उद्घाटन करने जा रहा हैं। इस बार इस कॉन्फ्रेंस में 56 में से 42 देशों के प्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं। वहीं भारत (India) से चिढ़े बांग्लादेश और पाकिस्तान (Bangladesh and Pakistan) ने इससे दूरी बना ली है। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला (Lok Sabha Speaker Om Birla) ने कहा कि इस बार सबसे ज्यादा देश इस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने वाले हैं। इस बार ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और यूके भी इसमें शामिल होंगे। बिड़ला ने कहा कि बांग्लादेश से हो सकता है कि कोई भी इस कॉन्फ्रेंस में शामिल ना हो। वहीं पाकिस्तान भी इसमें हिस्सा नहीं लेगा। यह कॉन्फ्रेंस 14 से 16 जनवरी तक संविधान सदन में होगी। इसमें कम से कम 61 अधिकारी और प्रिसाइडिंग ऑफिसर शामिल होंगे। उन्होंने कहा, यह बहुत ही गर्व का विषय ह...
भारत-जर्मनी के बीच शुरू होगी वीजा फ्री ट्रांजिट सुविधा…. दोनों देशों ने किए 19 समझौते

भारत-जर्मनी के बीच शुरू होगी वीजा फ्री ट्रांजिट सुविधा…. दोनों देशों ने किए 19 समझौते

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
अहमदाबाद। जर्मनी (Germany) ने भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए अपने एयरपोर्ट (Indian Passport holders) से वीजा फ्री ट्रांजिट सुविधा (Visa-free Transit facility) शुरू करने का बड़ा फैसला लिया है। इसकी घोषणा सोमवार को भारत-जर्मनी संयुक्त बयान में की गई। इस नई सुविधा से भारतीय यात्रियों को जर्मन एयरपोर्ट से गुजरने के लिए अलग से ट्रांजिट वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस कदम से अंतरराष्ट्रीय यात्रा अधिक सुगम और तेज हो जाएगी। जर्मनी के इस फैसले से न केवल यात्रा आसान होगी बल्कि भारत और जर्मनी के बीच आपसी संबंध और पर्यटन को भी नई मजबूती मिलेगी। 19 महत्वपूर्ण समझौतों पर मुहरएक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और जर्मनी ने सोमवार को डिफेंस, ट्रेड, जरूरी मिनरल्स और सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के उपायों का ऐलान किया। प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटने के लिए...
MP: बच्चे चीनी मांझे से पतंग उड़ाते पकड़े गए तो माता-पिता होंगे जिम्मेदार, HC के सख्त निर्देश

MP: बच्चे चीनी मांझे से पतंग उड़ाते पकड़े गए तो माता-पिता होंगे जिम्मेदार, HC के सख्त निर्देश

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (Madhya Pradesh High Court) ने चीनी मांझे (Chinese kite string) पर लगे प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करने का निर्देश दिया है। अदालत ने साफ किया है कि यदि कोई बच्चा इस घातक डोर से पतंग उड़ाते पकड़ा गया तो उसके माता-पिता (Parents) को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। साथ ही चीनी मांझे की बिक्री या उपयोग करने वालों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (1) (लापरवाहीपूर्ण कृत्य के कारण होने वाली मृत्यु) के तहत कार्रवाई होगी। बेचने वालों पर भी चलेगा लापरवाही से मौत का केसमध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ ने आदेश दिया है कि लोगों को जागरूक किया जाए कि चीनी मांझे को बेचने या इस्तेमाल करने पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (1) के तहत मामला दर्ज हो सकता है। यह धारा लापरवाही के कारण होने वाली मृत्यु से संबंधित है। अदालत ने पिछले साल 11 दिसंबर को चीनी मांझे से...
MP: सौगातें लेकर आएगा कृषक कल्याण वर्ष…. हर किसान के पास होगा सोलर पंप

MP: सौगातें लेकर आएगा कृषक कल्याण वर्ष…. हर किसान के पास होगा सोलर पंप

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। कृषक कल्याण वर्ष (Farmers' Welfare Year) किसानों के लिए कई सौगातें लेकर आएगा. सौर ऊर्जा (Solar energy) से संचालित सिंचाई पंपों से न केवल किसान दिन में ही खेतों में सिंचाई कर पाएंगे अपितु इससे बचने वाली बिजली से प्रदेश ऊर्जा में सरप्लस हो जाएगा. हर किसान के पास सोलर पंप होगा.किसान सौर ऊर्जा से खेती करेंगे। प्रदेश में 52 हजार किसानों के खेत में सोलर पंप स्थापित करने की योजना प्रारंभ की गई है। सोलर पंप स्थापित हो जाने से अब प्रदेश का किसान अन्नदाता के साथ ऊर्जादाता भी बनेगा। अब प्रदेश के किसान सूरज से खेती करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) की इस अभिनव पहल के तहत 34 हजार 600 इकाइयों को लेटर ऑफ अवार्ड जारी कर 33 हजार कार्यदेश जारी किए जा चुके हैं। किसान के खेत में सोलर पम्प स्थापित होने से अब उन्हें विद्युत प्रदाय पर बिजली बिल का भुगतान नहीं करना पड़ेग...
छत्तीसगढ़ के नेशनल हाइवे-53 पर गैस सिलेंडर लदी पिकअप में भीषण आग

छत्तीसगढ़ के नेशनल हाइवे-53 पर गैस सिलेंडर लदी पिकअप में भीषण आग

छत्तीसगढ़, राज्य
महासमुंद, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित नेशनल हाइवे-53 पर सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के छुईपाली गांव के पास राफेल चौक पर आज सोमवार को एक कमर्शियल LPG सिलेंडर से भरे पिकअप वाहन में भीषण आग लग गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रतिष्ठित सूत्रों के अनुसार, पिकअप में रखे गैस सिलेंडर तेज धमाकों के साथ फटने लगे, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर विनय कुमार लहंगे ने तुरंत पुलिस एवं प्रशासन को मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी बीच, एएसपी प्रतिभा पांडे तिवारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर उपस्थित सभी थाना प्रभारियों को वाहनों का मार्ग परिवर्तित करने और दुर्घटना वाले क्षेत्र को खाली कराने के निर्देश जारी किए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वाहन में अचानक आग ल...
कोरिया: सिंचाई और मछली पालन से दोहरी आमदनी कमा रहे वनवासी किसान

कोरिया: सिंचाई और मछली पालन से दोहरी आमदनी कमा रहे वनवासी किसान

छत्तीसगढ़, राज्य
बैकुंठपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। खेतों को समय पर पानी प्राप्त होने पर किसान की मेहनत रंग लाती है और उनकी जिंदगी में खुशहाली आती है। कोरिया जिले के बैकुंठपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत चिल्का के वनवासी किसान गुरचरन सिंह की कहानी इसी सत्य को उजागर करती है। पहले सिंचाई सुविधाओं की कमी के कारण खेती से निराश होकर मजदूरी करने को मजबूर रहे गुरचरन अब रबी फसल और मछली पालन से दोहरी आमदनी कमा रहे हैं। अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित गुरचरन सिंह के पास पारिवारिक बंटवारे में मिली लगभग पांच एकड़ कृषि भूमि है। पहले, सिंचाई के अभाव में वे पूरी तरह बारिश पर निर्भर थे। जब बारिश कम होती थी, तो उनकी फसलें खराब हो जाती थीं और रबी की खेती करने की कोई उम्मीद नहीं रहती थी। ऐसे समय में उन्हें परिवार का खर्च चलाने के लिए दूसरों के खेतों में मजदूरी करनी पड़ती थी। पिछले वर्ष ग्राम पंचायत की कार्ययो...
स्काउट एक जीवन पद्धति है, जो हमें चुनौतियों से जूझना सिखाती है : मुख्यमंत्री साय

स्काउट एक जीवन पद्धति है, जो हमें चुनौतियों से जूझना सिखाती है : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। स्काउट जीवन जीने की एक पद्धति है, जो व्यक्ति को कठिनाइयों में आत्मनिर्भरता, टीम भावना और समाज की सेवा करना सिखाती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बालोद जिले के ग्राम दुधली में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में यह बात कही। मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न राज्यों से आए रोवर-रेंजरों और स्काउट-गाइड्स का छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह जंबूरी केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की विविधता में एकता का अद्भुत उत्सव है। انہوں نے کہا कि यह पहली बार है कि देश में इस स्तर की राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का आयोजन छत्तीसगढ़ में हुआ है, जो राज्य के लिए गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना को साकार करता यह आयोजन विभिन्न रा...
अंबिकापुर: धान खरीद व्यवस्था मनोरमा पाठक ने की व्यवस्था की खुलकर सराहना

अंबिकापुर: धान खरीद व्यवस्था मनोरमा पाठक ने की व्यवस्था की खुलकर सराहना

छत्तीसगढ़, राज्य
अंबिकापुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। सरगुजा जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में लागू पारदर्शी और किसान-हितैषी व्यवस्था से किसानों को धान विक्रय में बड़ी राहत मिली है। सुव्यवस्थित प्रबंधन के फलस्वरूप धान बेचने की प्रक्रिया अब पहले से अधिक सरल, सुगम और त्वरित हो गई है। अंबिकापुर की किसान मनोरमा पाठक ने धान खरीद व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे किसानों के हित में एक सकारात्मक बदलाव बताया। मनोरमा पाठक ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि ग्राम सोहगा में उनकी लगभग पांच एकड़ 20 डिसमिल जमीन में खेती है। इस वर्ष अत्यधिक बारिश के कारण उनकी फसल का कुछ हिस्सा प्रभावित हुआ, जिससे वे केवल 22 क्विंटल धान ही विक्रय के लिए उपलब्ध कर पाईं। इसके बावजूद, धान उपार्जन केन्द्र के माध्यम से टोकन कटवाने से लेकर विक्रय तक की प्रक्रिया बेहद सरल और परेशानी-मुक्त रही। उन्होंने बताया कि टोकन कटाने की प्रक्रिया सुचारू थी ...
धारा 342 को समाप्त कर देने से बहुत हद तक समाप्त होगा धर्मांतरण : होसबाले

धारा 342 को समाप्त कर देने से बहुत हद तक समाप्त होगा धर्मांतरण : होसबाले

राष्ट्रीय
रांची, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने सोमवार को रांची में आयोजित सामाजिक सद्भाव की बैठक में भाग लिया। इस बैठक में विभिन्न जाति और समुदायों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर समाज की समसामयिक समस्याओं पर चर्चा की। होसबाले ने धर्मांतरण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि यदि धारा 342 को समाप्त किया जाए, तो धर्मांतरण की समस्या में काफी कमी आएगी। उन्होंने झारखंड, पूर्वोत्तर राज्य और दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों में धर्मांतरण की घटनाओं का उल्लेख किया और इसके लिए गरीबी, अशिक्षा और अंधविश्वास को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने जातिवाद और छुआछूत के खिलाफ भी आवाज उठाई। होसबाले ने पुरुष-महिला समानता की ज़रूरत पर भी बल दिया और कहा कि समाज में सहयोग और आपसी सम्मान बढ़ाना आवश्यक है। बांग्लादेशी घुसपैठ पर चिंता जताते हुए उन्होंने सरकार से समा...