Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

धारा 342 को समाप्त कर देने से बहुत हद तक समाप्त होगा धर्मांतरण : होसबाले

रांची, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने सोमवार को रांची में आयोजित सामाजिक सद्भाव की बैठक में भाग लिया। इस बैठक में विभिन्न जाति और समुदायों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर समाज की समसामयिक समस्याओं पर चर्चा की। होसबाले ने धर्मांतरण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि यदि धारा 342 को समाप्त किया जाए, तो धर्मांतरण की समस्या में काफी कमी आएगी। उन्होंने झारखंड, पूर्वोत्तर राज्य और दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों में धर्मांतरण की घटनाओं का उल्लेख किया और इसके लिए गरीबी, अशिक्षा और अंधविश्वास को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने जातिवाद और छुआछूत के खिलाफ भी आवाज उठाई। होसबाले ने पुरुष-महिला समानता की ज़रूरत पर भी बल दिया और कहा कि समाज में सहयोग और आपसी सम्मान बढ़ाना आवश्यक है। बांग्लादेशी घुसपैठ पर चिंता जताते हुए उन्होंने सरकार से समाधान के प्रयास जारी रखने को कहा। बैठक में अन्य प्रमुख मुद्दों पर भी गहन चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *