Sunday, May 3खबर जो असर करे |
Shadow

Month: January 2026

बलरामपुर में तातापानी महोत्सव में पवन पाण्डेय का उत्कृष्ट प्रदर्शन

बलरामपुर में तातापानी महोत्सव में पवन पाण्डेय का उत्कृष्ट प्रदर्शन

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 16 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के प्रसिद्ध तातापानी महोत्सव 2026 में इस बार क्षेत्रीय प्रतिभा ने अपनी अलग पहचान बनाई। स्थानीय कलाकार पवन पाण्डेय ने अपनी ऊर्जावान और भावनात्मक प्रस्तुति से यह साबित कर दिया कि यदि सही मंच मिले, तो क्षेत्रीय कलाकार भी किसी बड़े नाम से कम नहीं। उनके लोकप्रिय गीत ‘तातापानी के मेला पिया’ पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे और पूरा पंडाल तालियों की गूंज से भर उठा। उल्लेखनीय है कि तातापानी महोत्सव 2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में पवन पाण्डेय की प्रस्तुति खास आकर्षण का केंद्र रही। जैसे ही उन्होंने मंच संभाला, दर्शकों में उत्साह देखने लायक था। गीत के बोल और धुन में स्थानीय संस्कृति की मिठास साफ झलक रही थी, जिसने हर आयु वर्ग के श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों ने पवन पाण्डेय की जमकर सराहना करते ह...
मुख्यमंत्री साय का कांकेर, रायगढ़ और अन्य जिलों का दौरा

मुख्यमंत्री साय का कांकेर, रायगढ़ और अन्य जिलों का दौरा

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 16 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री विश्नुदेव साय आज शुक्रवार को जशपुर, रायगढ़, कांकेर और रायपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विकास कार्यों, सांस्कृतिक आयोजनों और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री आज अपने निज निवास ग्राम बगिया, विकासखंड कांसाबेल, जिला जशपुर से प्रस्थान कर 11:40 बजे रायगढ़ जिले के खरसिया तहसील अंतर्गत ग्राम खम्हार हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। दोपहर 2:05 बजे मुख्यमंत्री कांकेर जिले के पखांजूर स्थित कन्या शाला मैदान हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां से नर नारायण सेवाश्रम आगमन के पश्चात वे 62वें मकर संक्रांति मेला महोत्सव 2026 के कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम, पखांजूर में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे। शाम के समय मुख्यमंत्री रायपुर जिले के ...
विकसित भारत बिल्डथॉन-2025 के लिए जिलास्तरीय निर्णायक समिति का गठन

विकसित भारत बिल्डथॉन-2025 के लिए जिलास्तरीय निर्णायक समिति का गठन

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 16 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा संचालित “विकसित भारत बिल्डथॉन-2025” कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले में जिलास्तरीय निर्णायक समिति का गठन किया गया है। यह समिति प्रबंध संचालक, राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार गठित की गई है। जिलास्तरीय निर्णायक समिति में अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे को अध्यक्ष तथा जिला शिक्षा अधिकारी आरपी मिरे को सचिव नियुक्त किया गया है। समिति में शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, उच्च शिक्षा, साक्षरता मिशन एवं पर्यावरण क्षेत्र से जुड़े अनुभवी अधिकारियों एवं विशेषज्ञों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार विकसित भारत बिल्डथॉन-2025 (वीबीबी) का मुख्य उद्देश्य कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नवाचार एवं समस्या-...
माघ माह की मासिक शिवरात्रि 17 जनवरी को, शिव-गौरी की विशेष पूजा करें

माघ माह की मासिक शिवरात्रि 17 जनवरी को, शिव-गौरी की विशेष पूजा करें

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 16 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। सनातन धर्म में हर शुभ कार्य से पहले पंचांग का विचार करना अत्यंत आवश्यक माना गया है। तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण इन पांच अंगों के समन्वय से ही यह तय होता है कि कोई धार्मिक कार्य कब और कैसे किया जाए। इसी परंपरा के अनुसार प्रत्येक माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत और पूजन किया जाता है। माघ माह की मासिक शिवरात्रि इस बार 17 जनवरी, शनिवार को है, जोकि श्रद्धा और भक्ति के साथ हर बार की तरह मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य आचार्य भरत दुबे के अनुसार “माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 16 जनवरी की रात 10 बजकर 21 मिनट से प्रारंभ होकर 18 जनवरी की रात 12 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। व्रत और पूजा 17 जनवरी को करना इसलिए श्रेष्ठ है, क्योंकि शिव आराधना का सर्वोत्तम समय निशिता काल इसी दिन प्राप्त हो रहा है।” आचार्य भरत दुबे का कहना है कि शिवरात्रि साधना और...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर युवाओं को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर युवाओं को दी शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 16 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। आज यानि शुक्रवार को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस भविष्य में ज़्यादा नई नौकरियां पैदा करने के लिए स्टार्टअप की क्षमता और सामर्थ्य को मान्यता देता है। यह एक बेहतरीन चक्र है जो एक दूसरे को पोषित करेगा। उद्यमी संस्कृति ज़्यादा नौकरियां पैदा करेगी और ज़्यादा नौकरियां ज़्यादा संभावित उद्यमियों को जन्म देंगी। दरअसल, राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा - राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने वर्ष 2016 में आज ही के दिन राष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में स्टार्टअप इंडिया लॉन्च किया था। हमारे देश के युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनकर सफलता के नित नए अ...
मध्य प्रदेश में ठंड और कोहरे का कहर, न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री तक गिरा

मध्य प्रदेश में ठंड और कोहरे का कहर, न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री तक गिरा

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 16 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में ठंड ने अपना तीखा असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान गिरकर 4.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गुरुवार रात चार शहरों में तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया, जबकि शाजापुर में शीतलहर की स्थिति बनी रही। आज शुक्रवार सुबह प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में कोहरे की चादर छाई रही। मौसम विभाग के अनुसार, ठंडी हवाओं की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। ग्वालियर-चंबल, रीवा, शहडोल और सागर संभाग सबसे अधिक प्रभावित हैं, जहां कई जिलों में मध्यम से घना कोहरा देखने को मिल रहा है। भोपाल और इंदौर में भी रात का तापमान लगातार नीचे गिर रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिम-उत्तर भारत के ऊपर लगभग 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 232 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। यह ऊपरी वायुमंडल में बहने वाल...
टेक्नो ने लॉन्च किया स्पार्क गो 3 स्मार्टफोन

टेक्नो ने लॉन्च किया स्पार्क गो 3 स्मार्टफोन

आर्थिक, लाइफस्टाइल
भोपाल। हर दिन एक जैसा नहीं होता। इसी सच्चाई को ध्यान में रखते हुए टेक्नो ने आज स्पार्क गो 3 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन भारत के उन छात्रों, युवाओं और कामकाजी लोगों के लिए बनाया गया है जो हमेशा चलते-फिरते रहते हैं और एक भरोसेमंद, मजबूत और अच्छी कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। देश जैसा दमदार सोच पर आधारित टेक्नो स्पार्क गो 3 उन लोगों के लिए है जो एक ऐसा फोन चाहते हैं जो देखने में आकर्षक हो और रोज़मर्रा की अनिश्चित परिस्थितियों को आसानी से संभाल सके। लॉन्च के मौके पर टेक्नो मोबाइल इंडिया के सीईओ, अरिजीत तलपतरा ने कहा भारत के युवा उपभोक्ताओं को ऐसे स्मार्टफोन की ज़रूरत है जो उनकी रोज़मर्रा की रफ्तार के साथ चल सके। टेक्नो स्पार्क गो 3 में हमने मजबूती, समझदारी और भरोसेमंद कनेक्टिविटी को एक ऐसे डिज़ाइन में पेश किया है जो उनके लाइफस्टाइल से मेल खाता है। देश जैसा दमदार विजन के तहत यह फो...
अमेरिका ने 75 देशों के लिए सस्पेंड किया वीजा, पाकिस्तान ने तोड़ी चुप्‍पी – हम US के साथ…

अमेरिका ने 75 देशों के लिए सस्पेंड किया वीजा, पाकिस्तान ने तोड़ी चुप्‍पी – हम US के साथ…

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। अमेरिका ने पाकिस्तान समेत 75 देशों को बड़ा झटका दिया है। उसने 21 जनवरी से इन देशों के लिए इमिग्रेशन वीजा को सस्पेंड करने का फैसला लिया है। ट्रंप सरकार का यह फैसला पाकिस्तानियों के लिए किसी बेइज्जती से कम नहीं है, क्योंकि पिछले कुछ समय में पाकिस्तान और अमेरिका की करीबी बढ़ी है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ, सेना प्रमुख आसिम मुनीर व्हाइट हाउस का दौरा कर चुके हैं, जहां ट्रंप ने उनकी जमकर तारीफ भी की थी। ऐसे में अब उसे वीजा बैन वाले 75 देशों की लिस्ट में डालना पाकिस्तान को उसकी हैसियत दिखाने जैसा है। इस मामले पर पाकिस्तान ने गुरुवार को चुप्पी तोड़ी है। उसने नपे-तुले अंदाज में कहा है कि हम अमेरिका के साथ संपर्क में है। पाकिस्तान ने कहा कि वह अमेरिकी अधिकारियों के संपर्क में है और उम्मीद है कि वॉशिंगटन द्वारा अपने इमिग्रेशन सिस्टम की अंदरूनी समीक्षा पूरी करने के ब...
अब पुरुष भी हो सकते हैं प्रेग्नेंट! अमेरिका में भारतीय मूल की डॉक्टर ने चौंकना

अब पुरुष भी हो सकते हैं प्रेग्नेंट! अमेरिका में भारतीय मूल की डॉक्टर ने चौंकना

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। अमेरिका में सीनेटर के सामने गर्भपात संबंधी दवाओं को लेकर चल रही बहस में पुरुषों के गर्भवती होने की संभावना पर चर्चा की गई। रिपब्लिकन सीनेटर हॉली ने भारतीय मूल की डॉक्टर से सवाल पूछा कि क्या जैविक पुरुष गर्भधारण कर सकते हैं? क्या एक पुरुष गर्भवती हो सकता है? इस सवाल को लेकर एक अमेरिकी रिपब्लिकन सीनेटर और भारतीय मूल की डॉक्टर के बीच में जमकर बहस हो गई। यह पूरा मामला डर्कसेन सीनेट कार्यालय में सामने आया,जहां पर गर्भपात संबंधी परेशानियों और सरकार द्वारा गर्भपात की दवाओं पर लगाए जा रहे प्रतिबंध के विरोध कर रही समिति की सुनवाई चल रही थी। इसमें सीनेटर्स के सामने भारतीय मूल की अमेरिकी डॉक्टर निशा वर्मा थी, जबकि मुख्य सवाल रिपब्लिकन सीनेटर जोश हॉली पूछ रहे थे। प्रजनन स्वास्थ्य को लेकर चल रही इस बहस की शुरुआत हुई। डॉक्टर वर्मा ने कहा कि गर्भपात से संबंधी दवाओं का पर लगाया गया प्रतिबं...
ट्रंप का दावा, ईरान में मैंने रूकवा दी 800 प्रदर्शनकारियों को फांसी की सजा

ट्रंप का दावा, ईरान में मैंने रूकवा दी 800 प्रदर्शनकारियों को फांसी की सजा

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू होने की आशंका के बीच गुरुवार को स्थिति थोड़ी बेहतर होती दिखी। जहां अमेरिका ने खाड़ी देशों में अपने अड्डों पर अलर्ट लेवल कम कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों में भी नरमी देखने को मिली। इस बीच अमेरिका ने शुक्रवार को ईरान में खामेनेई शासन को लेकर बड़ा दावा किया है। वाइट हाउस के मुताबिक ईरान गुरुवार को 800 प्रदर्शनकारियों को फांसी पर लटकाने वाला था। वाइट हाउस ने कहा है कि ट्रंप के दबाव के बाद ईरान ने इन फांसी की सजाओं पर रोक लगा दी है। इससे पहले ट्रंप ने भी बुधवार को कहा था कि उन्हें बेहद महत्वपूर्ण सूत्रों से आश्वासन मिला है कि ईरान अब प्रदर्शनकारियों की फांसी की सजा को आगे नहीं बढ़ाएगा। वाइट हाउस ने क्या कहा?हालांकि अमेरिका ने सैन्य कार्रवाई का इशारा देते हुए यह भी कहा है कि उसके पास अब भी सभी विकल्प ...