Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

मुख्यमंत्री साय का कांकेर, रायगढ़ और अन्य जिलों का दौरा

रायपुर, 16 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री विश्नुदेव साय आज शुक्रवार को जशपुर, रायगढ़, कांकेर और रायपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विकास कार्यों, सांस्कृतिक आयोजनों और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री आज अपने निज निवास ग्राम बगिया, विकासखंड कांसाबेल, जिला जशपुर से प्रस्थान कर 11:40 बजे रायगढ़ जिले के खरसिया तहसील अंतर्गत ग्राम खम्हार हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।

दोपहर 2:05 बजे मुख्यमंत्री कांकेर जिले के पखांजूर स्थित कन्या शाला मैदान हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां से नर नारायण सेवाश्रम आगमन के पश्चात वे 62वें मकर संक्रांति मेला महोत्सव 2026 के कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम, पखांजूर में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे।

शाम के समय मुख्यमंत्री रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम मानिकचौरी पहुंचेंगे, जहां आरक्षित कार्यक्रमों के पश्चात आरंग के लिए प्रस्थान करेंगे। आरंग पहुंचकर वे बागेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।

सायंकाल इंडोर स्टेडियम परिसर, आरंग में आयोजित राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026 के भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहभागिता करेंगे और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *