Friday, May 1खबर जो असर करे |
Shadow

Month: January 2026

इतिहास के पन्नों में 18 जनवरी: रुडयार्ड किपलिंग का निधन और अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

इतिहास के पन्नों में 18 जनवरी: रुडयार्ड किपलिंग का निधन और अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

राष्ट्रीय
[City], 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जाने-माने ब्रिटिश लेखक और कवि रुडयार्ड किपलिंग का 70 वर्ष की उम्र में 18 जनवरी, 1936 को लंदन में निधन हो गया। औपनिवेशिक काल के दौरान 30 दिसंबर, 1865 में बंबई (वर्तमान मुम्बई) में जन्मे किपलिंग को मुख्य रूप से उनकी पुस्तक "द जंगल बुक" (1894), 'किम' (1901), 'द मैन हु वुड बी किंग' (1888) और उनकी लिखी कविताओं के लिए जाना जाता है। उनके लिखे बाल साहित्य कालजयी कृतियों में गिने जाते हैं। सन 1907 में उन्हें साहित्य के लिए 'नोबेल पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। पुरस्कार के प्रशस्ति पत्र में कहा गया कि "आलोचना की शक्ति का महत्व, कल्पना की मौलिकता, विचारों का पौरूष और असाधारण प्रतिभा जो इस प्रसिद्ध लेखक की रचना के लिए दुनिया में चिह्नित करता है।" अन्य अहम घटनाएंः 2020 - झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के नए अध्यक्ष चुने गये। 20...
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में छत्तीसगढ़ के 17 नेता सक्रिय भागीदार बनेंगे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में छत्तीसगढ़ के 17 नेता सक्रिय भागीदार बनेंगे

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में छत्तीसगढ़ के 17 नेता शामिल होंगे। इनमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, गृह मंत्री विजय शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, लता उसेंडी, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू समेत कई सांसद और विधायक शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 19 जनवरी 2026 से शुरू होगी। अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा 20 जनवरी को होगी। इस चुनाव में छत्तीसगढ़ की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रहेगी, क्योंकि प्रदेश को इस बार पूर्ण भागीदारी का मौका मिल रहा है। भाजपा प्रदेश कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस बार छत्तीसगढ़ में प्रदेश संगठन के चुनाव पूरे होने के कारण राष्ट्रीय परिषद के 17 सदस्य चुने गए हैं। ये सदस्य ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन में प्रस्तावक (प्रोपोजर) और समर्थक (सपोर्टर) ...
घने कोहरे से प्रभावित दिल्ली में उड़ानें और ट्रेनें हो रही हैं लेट

घने कोहरे से प्रभावित दिल्ली में उड़ानें और ट्रेनें हो रही हैं लेट

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर भारत में जारी शीतलहर के कारण शनिवार सुबह राष्‍ट्रीय राजधानी नई दिल्‍ली के बड़े हिस्से में छाए घने कोहरे ने रेल और हवाई यातायात को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम होने से कई फ्लाइट्स में देरी हुई। वहीं, कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण कुल 177 ट्रेनें लेट चल रही हैं। दिल्ली एयरपोर्ट ने सुबह फ्लाइट ऑपरेशंस में देरी को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। एयरपोर्ट ने यात्रियों से कहा है कि यात्रियों को सलाह दी जाती है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी-अपनी एयरलाइंस से फ्लाइट के स्टेटस को चेक कर लें, क्योंकि कोहरे की वजह से ऑपरेशन पर बीच-बीच में असर पड़ सकता है। रेलवे की ट्रेन रनिंग लिस्ट से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक कई ट्रेनों के दो से 8 घंटे तक लेट चल रही है। दिल्ली-एनसीआर में विजिबिलिटी कम होने के क...
मौनी अमावस्या 18 जनवरी को: पितृ कृपा के लिए मौन, स्नान और दान का महत्व

मौनी अमावस्या 18 जनवरी को: पितृ कृपा के लिए मौन, स्नान और दान का महत्व

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। माघ मास की अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या के रूप में सनातनी मानते आए हैं। इस दिन श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान कर दान-पुण्य करते हैं तथा मौन व्रत का पालन कर आत्म-चिंतन और साधना में लीन रहते हैं। पंचांग के अनुसार इस वर्ष मौनी अमावस्या रविवार 18 जनवरी को मनाई जाएगी। इस संबंध में ज्योतिषाचार्य भरत चंद्र दुबे ने बताया कि मौनी अमावस्या पर मौन रहना सबसे बड़ा तप माना गया है। मौन से मन शांत होता है, विचारों में संयम आता है और आत्मा की शुद्धि होती है। शास्त्रों में कहा गया है कि मौन साधना से वाणी की शुद्धि होती है, पापों का नाश होता है और साधक को आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है। यह व्रत मानसिक शांति, उत्तम स्वास्थ्य और ज्ञानवृद्धि का भी मार्ग प्रशस्त करता है। उन्हें बताया कि पंचांग के अनुसार अमावस्या तिथि 18 जनवरी को रात 1 बजकर 21 मिनट से प्रारंभ होकर 19 ...
प्रो रेसलिंग लीग में हरियाणा थंडर्स ने पंजाब रॉयल्स को 7–2 से हराया

प्रो रेसलिंग लीग में हरियाणा थंडर्स ने पंजाब रॉयल्स को 7–2 से हराया

खेल
नोएडा, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। हरियाणा थंडर्स ने प्रो रेसलिंग लीग 2026 में अपने पहले मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब रॉयल्स को 7–2 से करारी शिकस्त दी। शुक्रवार देर रात खेले गए इस मुकाबले में हरियाणा ने शुरुआती बढ़त बनाकर अंत तक दबदबा बनाए रखा। मैच की प्लेयर ऑफ द मैच रहीं नेहा सांगवान ने 57 किग्रा महिला वर्ग में पंजाब की कप्तान रोक्साना ज़ासीना को 8–0 से मात देकर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियन और एशियन चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता प्रिया मलिक को 76 किग्रा महिला वर्ग में जुझारू प्रदर्शन के लिए फाइटर ऑफ द मैच चुना गया। प्रो रेसलिंग लीग 2026 का आयोजन 15 जनवरी से 1 फरवरी तक नोएडा इंडोर स्टेडियम में किया जा रहा है। हरियाणा ने मुकाबले की शुरुआत शानदार अंदाज में की। 86 किग्रा वर्ग में अशिरोव अशरफ ने रोमांचक मुकाबले में टारियल गैफ्रिंडाशविली को 6–5 से हराया। हा...
शिमला में नशे के खिलाफ अभियान, दो जगह से चिट्टा बरामद, सात गिरफ्तार

शिमला में नशे के खिलाफ अभियान, दो जगह से चिट्टा बरामद, सात गिरफ्तार

अपराध
शिमला, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। शिमला जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने शुक्रवार शाम दो अलग-अलग मामलों में चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही मामलों में पुलिस को गश्त और नाकाबंदी के दौरान यह सफलता मिली। पुलिस के अनुसार पकड़े गए सभी आरोपी शिमला जिला के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं और उनसे बरामद चिट्टा की मात्रा कम होने के बावजूद मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। पहला मामला पुलिस थाना कुमारसैन क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार थाने के एएसआई किशोरी लाल टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान bटनाल नाला लिंक रोड, नारकंडा–ठाणेदार मार्ग पर दो युवकों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। तलाशी के दौरान सचिन श्याम निवासी गांव बनोगा, तहसील ननखड़ी (उम्र 34 वर्ष) और आरुष मेहता निवासी गांव नून, तहसील कुमारसैन (उम्र 24 वर्ष) के कब्जे से कुल 2.30 ग्राम ...
महाकाल महोत्सव: संगीत और भक्ति का विशेष कार्यक्रम, विपिन अनेजा देंगे प्रस्तुति

महाकाल महोत्सव: संगीत और भक्ति का विशेष कार्यक्रम, विपिन अनेजा देंगे प्रस्तुति

मध्य प्रदेश, राज्य
उज्जैन, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में आयोजित पाँच दिवसीय महाकाल महोत्सव के चौथे दिन आज शनिवार को महाकाल लोक में विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संगीत और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आयोजक संस्था वीर भारत न्यास के सचिव श्रीराम तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 7 बजे होगा। कार्यक्रम में मुख्य प्रस्तुति सुगम संगीत की रहेगी, जिसमें श्रेयश शुक्ला एवं बैंड (इंदौर) तथा विपिन अनेजा एवं बैंड (मुंबई) द्वारा मधुर और भावपूर्ण संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वीर भारत न्यास एवं महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महाकाल महोत्सव में आज लोक-संस्कृति के रंगों से सजी इस संध्या में जनजातीय एवं लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां होंगी, जिनमें कोरकू जनजातीय गुदली नृत्य मंशाराम एवं साथी (हरदा), गण...
सोशल मीडिया पर मानहानि का मामला, महिला की शिकायत पर एफआईआर

सोशल मीडिया पर मानहानि का मामला, महिला की शिकायत पर एफआईआर

अपराध
शिमला, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर एक महिला और उसके परिवार की छवि खराब करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि फेसबुक पर डाले गए कुछ पोस्टों के कारण उसे और उसके परिजनों को मानसिक उत्पीड़न झेलना पड़ा और समाज में उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। ये मामला शिमला से सटे सुन्नी थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहां महिला ने सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि 13 जनवरी को उन्होंने अपने पति के मोबाइल फोन में कुछ स्क्रीनशॉट देखे। ये स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर बनाई गई एक आईडी से किए गए पोस्टों के थे। इनमें उनके और उनके परिवार के बारे में आपत्तिजनक, अश्लील और गाली-गलौज से भरी भाषा का प्रयोग किया गया था। शिकायत में कहा गया है कि इन फेसबुक पोस्टों में न केवल उनके ...
विराट कोहली और कुलदीप यादव ने महाकालेश्वर के भस्म आरती में लिया भाग

विराट कोहली और कुलदीप यादव ने महाकालेश्वर के भस्म आरती में लिया भाग

राष्ट्रीय
उज्जैन, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में शनिवार प्रातः भारतीय क्रिकेट टीम के प्रसिद्ध खिलाड़ी विराट कोहली एवं कुलदीप यादव ने ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के प्रातःकालीन भस्म आरती में उपस्थित होकर दर्शन लाभ लिया। दर्शन के बाद महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अपर कलेक्टर व प्रशासक प्रथम कौशिक एवं सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा विराट कोहली एवं कुलदीप यादव का स्वागत एवं सम्मान किया गया। ब्रह्म मुहूर्त में विराट कोहली और कुलदीप यादव महाकालेश्वर मंदिर परिसर पहुंचे थे। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। भस्म आरती के समय दोनों खिलाड़ी पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना में लीन दिखाई दिए। उन्होंने भगवान महाकाल के समक्ष नतमस्तक होकर देश, टीम और अपने उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भस्म आरती के दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी इन अंतरराष्ट्...
राहुल गांधी इंदौर में दूषित जल कांड से प्रभावित परिवारों से मिलेंगे

राहुल गांधी इंदौर में दूषित जल कांड से प्रभावित परिवारों से मिलेंगे

राष्ट्रीय
भोपाल, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। आज शनिवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक दिवसीय दौरा इंदौर में होगा। इस दौरान वे भागीरथपुरा इलाके में दूषित जलकांड से प्रभावित लोगों और मृतकों के स्वजनों से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस ने पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए प्रशासन को चार घरों की सूची सौंपी है। भागीरथपुरा की संकरी गलियों के कारण सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। काफिला संकीर्ण गलियों में नहीं जा सकेगा, इसलिए राहुल गांधी को गली के कोने से पैदल चलकर पीड़ित परिवारों तक पहुंचना होगा। उनके दौरे से पूर्व शुक्रवार रात को सुरक्षा एजेंसियों ने दौरे के रूट का निरीक्षण किया। एजेंसियों ने 5 माह के मृतक अव्यान साहू, गीता बाई और अशोक पंवार के घर के मार्ग का जायजा लिया है। इसके अलावा राहुल गांधी प्रभावित परिवारों से संस्कार गार्डन में भी मुलाकात करेंगे। कांग्रेस ने सभी मृतकों के प...