Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में छत्तीसगढ़ के 17 नेता सक्रिय भागीदार बनेंगे

रायपुर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में छत्तीसगढ़ के 17 नेता शामिल होंगे। इनमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, गृह मंत्री विजय शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, लता उसेंडी, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू समेत कई सांसद और विधायक शामिल हैं।

भारतीय जनता पार्टी में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 19 जनवरी 2026 से शुरू होगी। अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा 20 जनवरी को होगी। इस चुनाव में छत्तीसगढ़ की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रहेगी, क्योंकि प्रदेश को इस बार पूर्ण भागीदारी का मौका मिल रहा है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस बार छत्तीसगढ़ में प्रदेश संगठन के चुनाव पूरे होने के कारण राष्ट्रीय परिषद के 17 सदस्य चुने गए हैं। ये सदस्य ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन में प्रस्तावक (प्रोपोजर) और समर्थक (सपोर्टर) की भूमिका निभाएंगे। इनमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, लता उसेंडी, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, संतोष पांडेय, विजय बघेल, रूपकुमारी चौधरी, राज्यसभा सांसद देवेंद्र राजा प्रताप सिंह, विधायक विक्रम उसेंडी, पुन्नूलाल मोहिले, प्रदेश मंत्री दयालदास बघेल, केदार कश्यप, पूर्व विधायक ननकी राम कंवर और खूबचंद पारसा शामिल हैं।

ये सभी नेता नामांकन प्रक्रिया के दिन यानी 19 जनवरी या इससे एक दिन पहले 18 जनवरी को दिल्ली पहुंच जाएंगे। वे न केवल प्रस्तावक/समर्थक के रूप में हस्ताक्षर करेंगे, बल्कि यदि चुनाव हुआ तो मतदान का अधिकार भी प्राप्त करेंगे।

उल्लेखनीय है कि पिछली बार 2020 में जेपी नड्डा के चुनाव के समय छत्तीसगढ़ में संगठन चुनाव अधूरे होने के कारण प्रदेश को भागीदारी नहीं मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *