
[City], 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जाने-माने ब्रिटिश लेखक और कवि रुडयार्ड किपलिंग का 70 वर्ष की उम्र में 18 जनवरी, 1936 को लंदन में निधन हो गया। औपनिवेशिक काल के दौरान 30 दिसंबर, 1865 में बंबई (वर्तमान मुम्बई) में जन्मे किपलिंग को मुख्य रूप से उनकी पुस्तक “द जंगल बुक” (1894), ‘किम‘ (1901), ‘द मैन हु वुड बी किंग‘ (1888) और उनकी लिखी कविताओं के लिए जाना जाता है। उनके लिखे बाल साहित्य कालजयी कृतियों में गिने जाते हैं। सन 1907 में उन्हें साहित्य के लिए ‘नोबेल पुरस्कार‘ से सम्मानित किया गया। पुरस्कार के प्रशस्ति पत्र में कहा गया कि “आलोचना की शक्ति का महत्व, कल्पना की मौलिकता, विचारों का पौरूष और असाधारण प्रतिभा जो इस प्रसिद्ध लेखक की रचना के लिए दुनिया में चिह्नित करता है।”
अन्य अहम घटनाएंः
2020 – झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के नए अध्यक्ष चुने गये।
2009 – सौरभ गांगुली को ‘बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन‘ ने सोने के बैट से सम्मानित किया।
2008 – उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में निजी विश्वविद्यालय खोलने के लिए दिशा-निर्देशों की मंजूरी प्रदान की गयी।
2007 – विश्व की सबसे वृद्ध महिला जूली विनफ़्रेड बर्टरंड का कनाडा में निधन।
2006 – संयुक्त राज्य अमेरिका में इच्छा मृत्यु पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगायी।
2005 – सुप्रीम कोर्ट ने सांसदों को पेट्रोल पम्प आवंटित नहीं करने की सिफ़ारिश की।
…
1936 – रुडयार्ड किपलिंग – ‘नोबेल पुरस्कार‘ से सम्मानित ब्रिटिश लेखक और कवि थे।
महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह दिवस (10 दिवसीय)।
