Saturday, April 25खबर जो असर करे |
Shadow

Month: January 2026

मप्र में अधर्म को प्रसारित करने वाला कांग्रेसी जनप्रतिनिधि !

मप्र में अधर्म को प्रसारित करने वाला कांग्रेसी जनप्रतिनिधि !

लेख
By: - डॉ. मयंक चतुर्वेदी लोकतांत्रिक व्यवस्था में निर्वाचित प्रतिनिधियों का कर्तव्य है कि वे समाज को एकजुट करें, उसके लिए अपने स्‍तर पर तमाम प्रयास करें न कि विभाजित करने का षड्यंत्र एवं संवाद स्‍थापित करें, किंतु जब कोई विधायक भारतीय समाज में विभाजन की रेखा तीव्र करे, नारी सम्मान, सामाजिक नैतिकता और देश की सांस्कृतिक चेतना पर सीधा प्रहार करे तब यह कृत्‍य धर्म के स्‍थान पर अधर्म को प्रसारित करने वाला कहलाता है। वस्‍तुत: मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने दावा किया कि हिंदू ग्रंथों में दलित या आदिवासी महिला के साथ सहवास को तीर्थ यात्रा के फल के समान पुण्य बताया गया है। "खूबसूरत लड़की देखकर पुरुष का दिमाग भटक जाता है, ऐसी घटनाएं हो जाती हैं।" कहना होगा कि ये घटना हिंदू धर्म की परंपराओं के खिलाफ घृणित दुष्प्रचार है। सच यही है कि हिंदू धर्म की मूल चेतना नारी को देवी के रूप में पूज...
सोलापुर में तेज रफ्तार कार का हादसा, पांच लोगों की मौत

सोलापुर में तेज रफ्तार कार का हादसा, पांच लोगों की मौत

राष्ट्रीय
सोलापुर, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में बीती रात एक तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने के कारण 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई, जिसका इलाज मोहोल ग्रामीण अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मोहोल पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। इस हादसे की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि पनवेल से 6 लोग कार से अक्कलकोट में देवदर्शन के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार पुणे-सोलापुर हाइवे पर मोहोल के पास देवडी पाटी इलाके में रात करीब एक बजे पहुंची, तो कार चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस घटना में कार में ही पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। रविवार की तड़के इस घटना की जानकारी मिलने पर मोहोल पुलिस की टीम मौके पर ...
भारतीय टीम ने तीसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया

भारतीय टीम ने तीसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया

खेल
इंदौर, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी। यह मैच मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। आज जो भी टीम यह तीसरा मैच जीतेगी, वह सीरीज अपने नाम कर लेगी। इस अहम मैच के लिए भारतीय टीम की एकादश में एक बदलाव किया गया है। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप सिंह को जगह मिली है। वहीं, न्यूजीलैंड ने अपनी एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। भारतीय टीम एकादश: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह। न्यूजीलैंड टीम एकादश:...
महासमुंद में सिरपुर महोत्सव की भव्य तैयारी, एक से तीन फरवरी तक

महासमुंद में सिरपुर महोत्सव की भव्य तैयारी, एक से तीन फरवरी तक

छत्तीसगढ़, राज्य
महासमुंद, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक नगरी सिरपुर में माघ पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाला तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव एक से तीन फरवरी 2026 तक भव्य गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने अंतिम रूप दिया जा रहा है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने महोत्सव स्थल, स्टेज, डोम में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, पार्किंग, विद्युत व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर लंगेह ने कहा कि, महोत्सव स्थल में विभागीय स्टॉल, स्व-सहायता समूहों के उत्पाद, वन उत्पाद, पर्यटन एवं संस्कृति से जुड़े स्टॉल लगाए जाएंगे। महोत्सव के दौरान बॉलीवुड कलाकारों सहित स्थानीय एवं छत्तीसगढी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की आकर्षक छटा देखने को मिलेगी। इस अवसर पर प्रतिदिन महानदी आरती का आयोजन भी किया जाएगा। कलेक्टर ने मुख्य मंच को आकर्षक एवं सांस्कृतिक थी...
झांसी में प्रेमिका हत्या के मामले में नीले बक्से में मिली मानव अवशेष, तीन लोग हिरासत में

झांसी में प्रेमिका हत्या के मामले में नीले बक्से में मिली मानव अवशेष, तीन लोग हिरासत में

अपराध
झांसी, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के थाना सीपरी बाजार क्षेत्र में एक नीले बक्से से उठती दुर्गंध और टपकते पानी की सूचना पर लोडिंग चालक ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने बक्से को खोला, तो उसमें महिला के शव के टुकड़े और जली हुई राख मिली, जिससे सनसनी फैल गई। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। कहा जा रहा है कि मृतक महिला का नाम प्रीति था, जो रिटायर्ड रेल कर्मी बृजभान की तीसरी पत्नी थी। उसके बारे में बताया जा रहा है कि वह बृजभान पर पैसे देने का दबाव बना रही थी, जिसके फलस्वरूप उसकी हत्या की गई। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने हत्या के बाद शव को काटकर और जलाकर नीले बक्से में शव के अवशेष रखकर लोडिंग चालक के माध्यम से ठिकाने लगाने का प्रयास किया। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने मामले की गहन जांच की पुष्टि की है।...
बस्तर पंडुम का संभागस्तरीय आयोजन छे से आठ फरवरी को

बस्तर पंडुम का संभागस्तरीय आयोजन छे से आठ फरवरी को

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। बस्तर पंडुम के संभागस्तरीय आयोजन की तिथि में आंशिक संशोधन किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत अब इसका आयोजन 6-8 फरवरी तक संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में होगा, जहां जिलास्तर पर बस्तर पंडुम के अंतर्गत आयोजित 12 विधाओं के विजेता दल एवं कलाकार शामिल होंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल पर जनजातीय बहुल बस्तर संभाग की लोक-संस्कृति, परंपरा और विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में यह लगातार दूसरे वर्ष बस्तर पंडुम का गरिमामय आयोजन हो रहा है। बस्तर पंडुम-2026 का तीन चरणों में आयोजन जनपद, जिला एवं संभाग स्तर पर 12 विधाओं में प्रतियोगिता के तौर पर किया जा रहा है। इस आयोजन से बस्तर अंचल की लोककला, शिल्प, नृत्य, गीत-संगीत, पारंपरिक व्यंजन, बोली-भाषा, वेश-भूषा, आभूषण, वाद्य यंत्र, नाट्य एवं जनजातीय जीवन-पद्धति...
अंडर-19 विश्व कप 2026 में श्रीलंका की विजय पर कप्तान दिनसारा की प्रतिक्रिया

अंडर-19 विश्व कप 2026 में श्रीलंका की विजय पर कप्तान दिनसारा की प्रतिक्रिया

खेल
नई दिल्ली, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। श्रीलंका अंडर 19 टीम के कप्तान विमथ दिनसारा ने आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2026 में अपनी टीम के पहले मैच में जीत पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम अच्छी है और मैं अपनी टीम के प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर शनिवार को खेले गए ग्रुप सी के मुकाबले में श्रीलंका ने दिमंथा महाविथाना (115 रन) और वीरन चामुदिता (192 रन) की शानदार पारियों की मदद से जापान अंडर 19 टीम को 200 रन के विशाल अंतर से पराजित किया। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 4 विकेट खोकर 387 रन बनाए। इसके जवाब में जापान की टीम 8 विकेट गंवाकर केवल 184 रन ही बना सकी। अपने पहले मैच में जीत के साथ श्रीलंका ने अंडर 19 विश्व कप 2026 का शानदार आगाज किया है। आईसीसी के अनुसार कप्तान विमथ दिनसारा ने मैच के बाद दोन...

उद्धव ठाकरे का दावा : BMC में अब भी हो सकता है उलटफेर

राष्ट्रीय
मुंबई। बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) चुनाव में बीजेपी और शिवसेना शिेंदे गुट की बड़ी जीत के बाद उद्धव ठाकरे को करारा झटका लगा है। हालांकि वह अब भी हार स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं और कह रहे हैं कि मेयर उनका ही बनेगा। उनके इस बयान के बाद शिंदे गुट के पार्षदों को रिजॉर्ट भेज दिया गया। देश की सबसे अमीर महानगरपालिका की 89 सीटों पर अकेले बीजेपी ने ही कब्जा किया है। ऐसे में पूरी संभावना है कि मेयर बीजेपी का होगा। लेकिन उद्धव ठाकरे के दावे ने गहमा-गहमी बढ़ा दी है। पिछले 25 साल से बीएमसी में अविभाजित शिवसेना का कब्जा था। हालांकि शिवसेना के दो फाड़ होने के बाद समीकरण बदल गए. इस बार के चुनाव में उद्धव सेना को कुल 65 सीटें मिली हैं। वहीं एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 29 सीटें मिली हैं। अगर दोनों की सीटें जोड़ दी जाएं तो उनकी 94 सीटें हो जाती हैं। वहीं बीजेपी की 89 ही सीटें हैं। ऐसे में अगर श...
बीएमसी मेयर की कुर्सी पर सस्पेंस: बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी, शिंदे गुट से बढ़ी गठबंधन की चुनौती

बीएमसी मेयर की कुर्सी पर सस्पेंस: बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी, शिंदे गुट से बढ़ी गठबंधन की चुनौती

ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों में महायुति को मिली बड़ी जीत के बाद अब देश की सबसे अमीर महानगर पालिका बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के मेयर पद को लेकर सियासी हलचल तेज़ हो गई है। चुनावी नतीजों में भारतीय जनता पार्टी 89 सीटें जीतकर बीएमसी में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन उसे स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। उसकी सहयोगी शिवसेना (शिंदे गुट) को 29 सीटें हासिल हुई हैं। 227 सदस्यीय बीएमसी में बीजेपी–शिंदे गुट गठबंधन के पास कुल 118 सीटें हैं, जो बहुमत के आंकड़े को पार करता है। इसके बावजूद मेयर पद को लेकर दोनों सहयोगियों के बीच सहमति बनती हुई नज़र नहीं आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी जहां सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते मेयर पद पर अपना दावा ठोक रही है, वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना गठबंधन में सम्मानजनक हिस्सेदारी की मांग कर रही है। यही ‘शिंदे फ़ैक्टर’ अब बीएमसी मेयर चुनाव म...
CJI सूर्यकांत के सामने ही गुहार लगने लगीं ममता बनर्जी, बोली-संविधान, लोकतंत्र को बचा लीजिए

CJI सूर्यकांत के सामने ही गुहार लगने लगीं ममता बनर्जी, बोली-संविधान, लोकतंत्र को बचा लीजिए

राष्ट्रीय
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने CJI सूर्यकांत से देश के संविधान, लोकतंत्र और न्यायपालिका की रक्षा करने का शनिवार को आग्रह किया। कलकत्ता हाई कोर्ट की जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच के भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में बनर्जी ने न्यायमूर्ति सूर्यकांत से देश के लोगों को ‘‘एजेंसियों’’ द्वारा गलत तरीके से निशाना बनाये जाने से बचाने का भी आह्वान किया।बिना विस्तृत जानकारी दिए उन्होंने कहा, ‘कृपया देश के संविधान, लोकतंत्र, न्यायपालिका, इतिहास और भूगोल को विनाश से बचाएं।’ बनर्जी ने कहा, ‘‘आप (प्रधान न्यायाधीश) हमारे संविधान के संरक्षक हैं, हम आपके कानूनी संरक्षण में हैं। कृपया जनता की रक्षा करें।’’ न्यायमूर्ति सूर्यकांत भी कार्यक्रम में मौजूद थे।मीडिया ट्रायल को रोकना होगा बनर्जी ने कहा, ‘आजकल मामलों के निपटारे से पहले ही ‘मीडिया ट्रायल’ का चलन है; इसे भी रोकना होगा।’ एक जनसभा के बाद अपने...