Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

सोलापुर में तेज रफ्तार कार का हादसा, पांच लोगों की मौत

सोलापुर, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में बीती रात एक तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने के कारण 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई, जिसका इलाज मोहोल ग्रामीण अस्पताल में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही मोहोल पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। इस हादसे की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि पनवेल से 6 लोग कार से अक्कलकोट में देवदर्शन के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार पुणे-सोलापुर हाइवे पर मोहोल के पास देवडी पाटी इलाके में रात करीब एक बजे पहुंची, तो कार चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस घटना में कार में ही पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई।

रविवार की तड़के इस घटना की जानकारी मिलने पर मोहोल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार से पांच लोगों के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना में ज्योति जयदास टकले नामक महिला घायल अवस्था में कार में फंसी थीं, जिन्हें तत्काल मोहोल के रूरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है।

इसी घटना में मृतकों की पहचान माला रवि साल्वे (40), अर्चना तुकाराम भंडारे (47), विशाल नरेंद्र भोसले (41), अमर पाटिल और आनंद माली के रूप में की गई है। इस घटना की छानबीन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *