Saturday, April 25खबर जो असर करे |
Shadow

Month: January 2026

US-भारत ट्रेड डील पर रोड़ा बन सकती है दाल… इंपोर्ट ड्यूटी लगाने से अमेरिका को लगी मिर्ची

US-भारत ट्रेड डील पर रोड़ा बन सकती है दाल… इंपोर्ट ड्यूटी लगाने से अमेरिका को लगी मिर्ची

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
वाशिंगटन। अमेरिका और भारत (America and India) के बीच ट्रेड डील (Trade deal) एक बार फिर अटकती नजर आ रही है। इस बार इस डील के रास्ते में रोड़ा बनी है दाल। दो अमेरिकी सांसदों ने इसको लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) को पत्र लिखा है। इसमें ट्रंप से कहा गया है कि वो भारत पर दबाव बनाएं कि अमेरिकी दालों (American pulses) के आयात से 30 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी (30 Percent Import Duty) हटाई जाए। अमेरिकी सांसदों ने भारत द्वारा लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी को गैर-जरूरी बताया गया है। साथ ही इनका यह भी कहना है कि इसकी वजह से अमेरिकी उत्पादकों को काफी नुकसान हो रहा है। बता दें कि भारत ने यह आयात शुल्क अमेरिका द्वारा भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के बाद लगाया है। आशंका है कि इसके चलते अमेरिका-भारत के बीच चल रही ट्रेड डील फिर पटरी से उतर सकती है। सांसदों के लेटर में क्या कहा गयाअमेरिकी राष्ट...
सर्दी के मौसम में बारिश का अलर्ट… अगले तीन दिन इन राज्यों में गिर सकता है पानी

सर्दी के मौसम में बारिश का अलर्ट… अगले तीन दिन इन राज्यों में गिर सकता है पानी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir), पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) जैसे उत्तरी राज्यों (Northern States) में शीतलहर (Cold Wave) का प्रकोप जारी है। इस बीच कश्मीर, राजस्थान और कुछ अन्य क्षेत्रों में तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में आज सुबह धुंध छाई है। राजस्थान में तापमान में वृद्धि होने लगी है और अब अधिकतर शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। राज्य की राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर घाटी में भीषण ठंड की 40 दिनों की अवधि चिल्लई कलां के बीच न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री की वृद्धि होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। शोपियां और पुलवामा शहरों में न्यूनतम तापमान क्रमशः शून्य से 4.7 डिग्री कम और शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जम...
त्योहारों पर हवाई किराए में भारी वृद्धि को SC ने बताया ‘शोषण’, DGCA से मांगा जवाब

त्योहारों पर हवाई किराए में भारी वृद्धि को SC ने बताया ‘शोषण’, DGCA से मांगा जवाब

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने त्योहारों के दौरान हवाई किराए (Airfares) में होने वाली अत्यधिक वृद्धि पर चिंता जताते हुए सोमवार को कहा कि वह इस संबंध में 'अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव' को लेकर हस्तक्षेप करेगा। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए विमानन कंपनियों (Aviation companies) द्वारा हवाई किराए (Airfares) में अत्यधिक वृद्धि को 'शोषण' करार दिया और केंद्र सरकार तथा नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) से अपना जवाब दाखिल करने को कहा। याचिका में निजी विमानन कंपनियों के हवाई किराए और अन्य शुल्कों में अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने के लिए बाध्यकारी नियामक दिशानिर्देशों का अनुरोध किया गया है। पीठ ने केंद्र की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल कौशिक से कहा, 'हम निश्चित रूप से हस्तक्षेप करेंगे। कुंभ और अन्य त्योहारों क...
भारत दौरे पर आए UAE के राष्ट्रपति, PM मोदी ने गिफ्ट किया शाही झूला… साथ झूलते भी दिखे

भारत दौरे पर आए UAE के राष्ट्रपति, PM मोदी ने गिफ्ट किया शाही झूला… साथ झूलते भी दिखे

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। एक दिन के भारत दौरे (India visit) पर आए यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान (UAE President Mohammed bin Zayed Al Nahyan) का एयरपोर्ट पर ही शानदार स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) प्रोटोकॉल तोड़कर उनकी अगुवाई करने दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। दोनों नेता बेहद गर्मजोशी के साथ गले मिले। मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें पारंपरिक तोहफे भी दिए। प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति को शाही नक्काशीदार एक झूला गिफ्ट किया। इसमें गुजराती हस्तशिल्प की कलाकारी दिखाई देती है। इसके अलावा झूला अच्छे संबंधों और सहजता का प्रतीक है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चांदी की एक संदूक में पश्मीना शॉल भी नाहयान को गिफ्ट किया। यह चांदी का ब़क्स तेलंगाना में बनाया गया है। दोनों गिफ्ट एक साथ देकर भारत की साझी विरासत और ...
MP: भोजशाला में बसंत पंचमी की तैयारियां तेज…कमिश्नर-आईजी पहुंचे धार, दोनों पक्षों से की बात

MP: भोजशाला में बसंत पंचमी की तैयारियां तेज…कमिश्नर-आईजी पहुंचे धार, दोनों पक्षों से की बात

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
धार। आगामी बसंत पंचमी (Basant Panchami) को लेकर मध्य प्रदेश के धार के भोजशाला (Bhojshala, Dhar) क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इंदौर कमिश्नर और आईजी (Commissioner and IG) ने हिन्दू और मुस्लिम दोनों ही पक्षों के साथ बैठक की। बताया जाता है कि इंदौर कमिश्नर डॉ. सुदामा खंडे और आईजी इंदौर अनुराग सिंह सोमवार को धार पहुंचे और सर्किट हाउस में हिन्दू-मुस्लिम समाज (Hindu-Muslim society) के प्रतिनिधि मंडलों से अलग-अलग बंद कमरे में चर्चा की। दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों के साथ बातबताया जाता है कि बैठक में हिंदू समाज की ओर से गोपाल शर्मा और अशोक जैन मौजूद रहे जबकि मुस्लिम समाज की ओर से शहर काजी वकार सादिक, हाजी मुजीब कुरेशी, सोहेल निसार, जावेद अंजुम साहब एवं सदर अब्दुल समद समेत कुल 8 प्रतिनिधि मौजूद रहे। क्या बोला हिन्दू पक्ष?भोज उत्सव समिति के संर...
निवेश आकर्षित करने के लिए CM मोहन यादव की अगुवाई में दावोस पहुंची मप्र की टीम

निवेश आकर्षित करने के लिए CM मोहन यादव की अगुवाई में दावोस पहुंची मप्र की टीम

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार की टीम निवेश को आकर्षित करने के लिए दावोस (Davos) में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 (World Economic Forum 2026) में भाग ले रही है। 'ए स्प्रिट ऑफ डायलाग' थीम के साथ राज्य सरकार रिन्यूएबल एनर्जी, मैन्युफैक्चरिंग और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में वैश्विक निवेशकों से बातचीत करेगी। दौरे के दौरान अडानी समूह, सानोफी और डीपी वर्ल्ड जैसी बड़ी कंपनियों के साथ एमओयू और रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा होगी। क्या मकसद?मध्य प्रदेश सरकार द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, दावोस में बैठकों के दौरान मैन्युफैक्चरिंग, अक्षय ऊर्जा, लॉजिस्टिक, टेक्सटाइल, रसायन और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में वैश्विक निवेशकों को राज्य में आमंत्रित किया जाएगा। मध्य प्रदेश इस मंच पर निवेश संबंधी चर्चाओं, नई नीतियों की प्रस...
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दतिया पहुँचीं, पीताम्बरा पीठ में की पूजा- अर्चना

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दतिया पहुँचीं, पीताम्बरा पीठ में की पूजा- अर्चना

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
दतिया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सपरिवार मध्‍य प्रदेश के दतिया पहुँचीं। झांसी से सड़क मार्ग के माध्यम से दतिया आगमन पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने स्वयं मुख्यमंत्री की अगवानी की। दतिया पहुँचने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता श्री पीताम्बरा पीठ पहुँचीं, जहाँ उन्होंने लगभग 40 मिनट से ज्यादा विधिवत पूजा-अर्चना की और मां पीताम्बरा का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात उन्होंने वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक भी किया। मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। इस दौरान पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सहित अनेक भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता माई कृपा में आयोजित रात्रि भोज में भी शामिल हुई।बता दे कि दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद श्रीमती रेखा गुप्ता का दतिया में...
J&K में गणतंत्र दिवस से पहले आतंकियों के खिलाफ बड़ा अभियान, 8 जवान घयाल

J&K में गणतंत्र दिवस से पहले आतंकियों के खिलाफ बड़ा अभियान, 8 जवान घयाल

राष्ट्रीय
जम्मू। जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) में किश्तवाड़ जिले (Kishtwar district) के एक सुदूर वन क्षेत्र में रविवार को सुरक्षाबलों (Security forces) और आतंकवादियों (Terrorists) के बीच छिड़ी मुठभेड़ में आठ जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच घंटों तक भीषण गोलीबारी हुई। उन्होंने बताया कि फिलहाल गोलीबारी बंद है। अधिकारियों के मुताबिक, घेराबंदी को मजबूत करने और आतंकवादियों को मार गिराने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। सेना की जम्मू आधारित व्हाइट नाइट कोर द्वारा ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ नाम से शुरू किया गया यह अभियान दोपहर के समय शुरू हुआ। ‘व्हाइट नाइट कोर’ ने ‘एक्स’ पर बताया कि जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर चलाए जा रहे संयुक्त आतंकवाद रोधी अभियान के तहत तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों का चतरू के उत्तर-पूर्व में सोननार क्षेत्र में आतंकवादियों से स...
स्पेन में भीषण रेल हादसा… दो ट्रेनों की जोरदार भिड़ंत में 21 लोगों की मौत, 75 घायल

स्पेन में भीषण रेल हादसा… दो ट्रेनों की जोरदार भिड़ंत में 21 लोगों की मौत, 75 घायल

अंतरराष्ट्रीय
मैड्रिड। स्पेन (Spain) में भीषण रेल हादसे (Terrible ऊrain Accident) में 21 लोगों की मौत हो गई और 75 घायल हैं। कोर्डोबा (Cordoba) के पास एडमुज गांव के नजदीक यह दुर्घटना हुई। मलागा से मैड्रिड जा रही निजी कंपनी इर्यो की हाई-स्पीड ट्रेन का पिछला हिस्सा अचानक पटरी से उतर गया। इसके बाद यह दूसरी दिशा से आ रही ट्रेन से टकरा गई। हादसा रविवार शाम 7:45 बजे हुआ, जिसमें पहली ट्रेन में लगभग 300 और दूसरी में 200 यात्री सवार थे। स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंटे (Transport Minister Oscar Puente) ने मौतों की संख्या 21 बताई। उन्होंने कहा कि सभी जीवित बचे लोगों को निकाल लिया गया है, हालांकि कुछ और शव बाकी हो सकते हैं। आंदालूसिया के क्षेत्रीय अध्यक्ष जुआनमा मोरेनो ने बताया कि 75 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें 15 की हालत गंभीर है। बचावकर्मी पूरी रात मलबे से शव निकालने में जुटे रहे। यह...
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान दौरे के लिए 17 सदस्यीय टी20 टीम की घोषणा की, कमिंस, हेजलवुड और डेविड को मिला आराम

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान दौरे के लिए 17 सदस्यीय टी20 टीम की घोषणा की, कमिंस, हेजलवुड और डेविड को मिला आराम

खेल
मेलबर्न, 19 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान दौरे के लिए 17 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान कर दिया है। चोट से जूझ रहे कप्तान पैट कमिंस, तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड को इस दौरे से आराम दिया गया है, ताकि वे आगामी टी20 वर्ल्ड कप से पहले पूरी तरह फिट हो सकें। ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में खेले जाने वाले तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण चुना है। बिग बैश लीग (बीबीएल) में शानदार प्रदर्शन के दम पर पर्थ स्कॉर्चर्स के तेज गेंदबाज माहली बीर्डमैन और सिडनी सिक्सर्स के युवा ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स को पहली बार टी20 टीम में शामिल किया गया है। दोनों खिलाड़ी अभी तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू नहीं कर पाए हैं, लेकिन इससे पहले भारत दौरे के दौरान वे व्हाइट-बॉल स्क्वॉड का हिस्सा रह चुके ह...