Saturday, April 25खबर जो असर करे |
Shadow

Month: January 2026

UPI यूजर्स को Payment फेल होने पर मुआवजा के रूप में मिलेगा अतिरिक्त पैसा, जानें क्या है RBI के नियम

UPI यूजर्स को Payment फेल होने पर मुआवजा के रूप में मिलेगा अतिरिक्त पैसा, जानें क्या है RBI के नियम

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। आजकल ज्यादातर लोग UPI से पेमेंट करते हैं। दूध, सब्जी, किराया या ऑनलाइन शॉपिंग (Online Shopping) हर जगह लोग गूगल पे (Google Pay), फोन पे (PhonePe) और पेटीएम (Paytm) का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन क्या हो अगर पैसा अकाउंट से कट जाए और सामने वाले तक न पहुंचे, तो सबसे पहले यही डर लगता है कि कहीं पैसा डूब तो नहीं गया। ऐसे मामलों में आरबीआई (RBI) ने साफ नियम बना रखे हैं, जिनके तहत पैसा वापस मिलने के साथ-साथ मुआवजा भी मिल सकता है। पैसा कट गया लेकिन पेमेंट फेल हो गया, तो क्या होता है?अगर UPI ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है और पैसा कट जाता है, तो बैंक या UPI ऐप की जिम्मेदारी होती है कि तय समय के अंदर इस समस्या को सुलझाए। आमतौर पर 1 दिन के अंदर पैसा अपने आप वापस आ जाना चाहिए। कई बार यह प्रोसेस तुरंत हो जाता है, लेकिन कुछ मामलों में देरी भी होती है। यही देरी आगे चलकर आपको Compensation लेने में...
Survey : 45 फीसदी भारतीयों ने मोदी सरकार से की अमेरिका पर टैरिफ लगाने की अपील

Survey : 45 फीसदी भारतीयों ने मोदी सरकार से की अमेरिका पर टैरिफ लगाने की अपील

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत और अमेरिका (India and America) में जल्द ही बड़ी ट्रेड डील (Big Trade Deal) होने के आसार हैं। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर (Indian Foreign Minister S. Jaishankar) की आगामी अमेरिका यात्रा के दौरान डील पर बड़ा फैसला आ सकता है। इसी बीच एक सर्वे से पता चला है कि भारतीय चाहते हैं कि भारत सरकार टैरिफ का जवाब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) को टैरिफ से ही दे। एक सर्वे के अनुसार, उत्तर देने वाले करीब 45 फीसदी लोगों ने मोदी सरकार से जवाबी टैरिफ लगाने की अपील की है। सर्वे से पता चला है कि सिर्फ 6 प्रतिशत ही मानते हैं कि भारत सरकार को ट्रंप की मांगों को स्वीकार कर लेना चाहिए। जबकि, 34 फीसद उत्तरदाता जीएसटी में कमी और ऐसे ही उपाय करने के पक्ष में हैं। भारत और ईयू में हुई बड़ी डीलभारत और यूरो...
रेलवे ने तत्काल बुकिंग के नियमों में किया बदलाव… कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ी

रेलवे ने तत्काल बुकिंग के नियमों में किया बदलाव… कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ी

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने तत्काल टिकट बुकिंग की प्रक्रिया (Tatkal Ticket Booking Process) को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए अपनी तकनीक और नियमों को पूरी तरह अपडेट कर दिया है। पिछले कई वर्षों से यात्रियों की शिकायत थी कि बुकिंग शुरू होते ही कुछ ही सेकंड में टिकट खत्म हो जाते हैं। रेलवे का दावा है कि नए सिस्टम (New Systems) से अब वास्तविक यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना काफी बढ़ जाएगी। नए नियमों के तहत अब केवल पूरी तरह सत्यापित IRCTC अकाउंट से ही तत्काल टिकट बुक किए जा सकेंगे। अब यात्रियों को अपना IRCTC अकाउंट आधार कार्ड से लिंक करना होगा। बिना वेरिफिकेशन वाले या अधूरे प्रोफाइल वाले अकाउंट्स को तत्काल विंडो के दौरान ब्लॉक कर दिया जाएगा। बुकिंग के समय यात्री को वही पहचान विवरण देना होगा जो उसके आधार या सरकारी आईडी से जुड़ा है। इससे फर्जी नामों से टिकट बुक क...
दिल्ली में आज जुटेंगे सभी अरब देश…. वैश्विक तनाव के बीच भारत में लगेगा मुस्लिम देशों का जमावड़ा

दिल्ली में आज जुटेंगे सभी अरब देश…. वैश्विक तनाव के बीच भारत में लगेगा मुस्लिम देशों का जमावड़ा

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट (Middle East) में जारी तनाव के बीच भारत (India) में इस सप्ताह के अंत में मुस्लिम देशों (Muslim Countries) का जमावड़ा लगने जा रहा है। भारत आगामी शनिवार को राजधानी दिल्ली में भारत-अरब विदेश मंत्रियों की दूसरी बैठक की मेजबानी करेगा जिसमें अरब लीग के सभी 22 अरब देशों (All 22 Arab countries) के प्रतिनिधि भाग लेंगे। बता दें कि यह बैठक दस साल बाद हो रही है। वहीं यह बात भी अहम है कि यह पहली बार होगा जब भारत इस बैठक की मेजबानी करने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अरब देशों के विदेश मंत्री, राज्य मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और अरब लीग सचिवालय इस बैठक में अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया है कि इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत और संयुक्त अरब अमीरात मिलकर करेंगे। इसमें अरब लीग के सदस्य देशों के विदेश मंत्री और अरब लीग के महासचिव भी भाग लेंगे। वहीं बैठक स...
MP: रायसेन में आसमान से विदेशी मशीन गिरने से मची अफरा-तफरी… जानें क्या है पूरा मामला?

MP: रायसेन में आसमान से विदेशी मशीन गिरने से मची अफरा-तफरी… जानें क्या है पूरा मामला?

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
रायसेन। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के रायसेन जिले (Raisen district) के एक गांव में मलेशिया के वायुमंडलीय डेटा संग्रह उपकरण रेडियो-सोंडे (Atmospheric Data Collection Instrument Radio-Sonde) के गिरने से कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। इस मामले की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर बेगमगंज क्षेत्र के ग्राम मरखंडी के एक रिहायशी इलाके में बुधवार शाम आसमान से यह रेडियो-सोंडे गिरा, जिसे संदिग्ध यंत्र समझकर और किसी अनहोनी की आशंका के मद्देनजर ग्रामीणों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। बेगमगंज की अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (SDOP) सोनल गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और यंत्र को जब्त कर लिया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह कोई विस्फोटक नहीं बल्कि मौसम विज्ञान में इस्तेमाल होने वाला रेडियो-सोंडे उपकर...
मौसम के बदलते मिजाज के बीच नए पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक…MP समेत इन राज्यों में 3 दिन बारिश का अलर्ट

मौसम के बदलते मिजाज के बीच नए पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक…MP समेत इन राज्यों में 3 दिन बारिश का अलर्ट

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम भारत (North-West India.) में एक नए पश्चिमी विक्षोभ (New western disturbance) के प्रभाव की चेतावनी जारी की है, जो 30 जनवरी की रात से प्रभावी हो सकता है। इसके अलावा, 2 फरवरी से एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इसके कारण 31 जनवरी से 3 फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (Western Himalayan Region) में छिटपुट से भारी बारिश/बर्फबारी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 31 जनवरी और 1 फरवरी को ऐसा ही मौसम रहेगा। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में 1-2 फरवरी को गरज-चमक, बिजली के साथ बारिश/बर्फबारी हो सकती है। राजस्थान में 31 जनवरी से 3 फरवरी तक छिटपुट हल्की बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। मध्य प्रदेश में 1-2 फरवरी, छत्तीसगढ़ में 2 फरवरी को हल्की बारिश संभव है। उत्तराखंड में 30 जनवरी को पाला पड़न...
अमेरिका के बिना यूरोप अपनी रक्षा नहीं कर सकताः नाटो प्रमुख

अमेरिका के बिना यूरोप अपनी रक्षा नहीं कर सकताः नाटो प्रमुख

अंतरराष्ट्रीय
ब्रुसेल्स (बेल्जियम)। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव मार्क रट ने सोमवार को चेतावनी दी कि यूरोप अमेरिका के बिना खुद की रक्षा नहीं कर सकता और उसे इस स्थिति में पहुंचने के लिए सैन्य क्षमता के विस्तार पर दोगुना से कहीं अधिक खर्च करना होगा। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, मार्क रट ने यहां यूरोपीय संसद की विदेश मामलों की समिति और सुरक्षा और रक्षा समिति के संयुक्त सत्र में कहा, अगर कोई यहां सोचता है कि यूरोपीय संघ, या पूरा यूरोप, अमेरिका के बिना खुद की रक्षा कर सकता है, तो सपने देखते रहें। आप नहीं कर सकते। हम नहीं कर सकते। हमें एक-दूसरे की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अमेरिका भी अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नाटो पर निर्भर है। रट ने नाटो सहयोगियों के बीच आपसी निर्भरता पर जोर देते हुए कहा, अगर आप सच में अकेले चलना चाहते हैं और जो लोग इसके लिए गुहार लगा रहे हैं, वे भूल ज...
अमेरिका में भीषण शीतकालीन तूफान का कहर, कम से कम 15 लोगों की मौत

अमेरिका में भीषण शीतकालीन तूफान का कहर, कम से कम 15 लोगों की मौत

अंतरराष्ट्रीय
वॉशिंगटन । अमेरिका के बड़े हिस्से में सप्ताहांत के दौरान आए शक्तिशाली शीतकालीन तूफान ने भारी तबाही मचाई है। बर्फबारी, बर्फीली हवाओं और रिकॉर्ड तोड़ ठंड के चलते अब तक कम से कम 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि देश के कई राज्यों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। टेक्सास के फ्रिस्को में स्लेजिंग दुर्घटना में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, वहीं ऑस्टिन क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध हाइपोथर्मिया से मौत पाई गई। लुइसियाना में दो लोगों की जान गई है। अर्कांसस में 17 वर्षीय लड़के की स्लेजिंग हादसे में मौत हुई, जबकि नॉर्थ कैरोलिना में एक व्यक्ति का शव हाईवे पर मिला। न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने बताया कि शहर में सप्ताहांत के दौरान पांच लोग खुले में मृत पाए गए। कंसास में एक महिला की ठंड से मौत हुई, जो बर्फ से ढकी मिली। मैसाचुसेट्स में स्नो प्लाउ की चपेट में आने से एक महिला की...
नेपाल के हिमालयी जिलों में भारी बर्फबारी और बारिश के कारण मतदान केंद्र बदलने की तैयारी

नेपाल के हिमालयी जिलों में भारी बर्फबारी और बारिश के कारण मतदान केंद्र बदलने की तैयारी

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
काठमांडू। नेपाल के हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और तेज बारिश के कारण चुनाव की तैयारियों पर काफी असर पड़ रहा है। निर्वाचन आयोग चुनाव के समय संभावित मौसम को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्रों को बदलने को लेकर अध्ययन में जुट गया है। निर्वाचन आयोग की बैठक में आगामी 5 मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा चुनाव की तैयारियां तेज़ होने के साथ-साथ हिमालयी क्षेत्रों में मतदान केंद्र स्थानांतरित करने को लेकर प्रारंभिक कार्य शुरू करने को लेकर चर्चा की गई। फरवरी के आखिरी और मार्च के प्रथम सप्ताह में भी हिमालयी इलाकों में बर्फबारी और कड़ाके की ठंड बनी रहने के कारण अधिकांश लोग निचले क्षेत्रों में रहते हैं। इसी वजह से ऐसे स्थानों के मतदान केंद्रों को स्थानांतरित करने पर विचार किया गया है। निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता नारायण प्रसाद भट्टराई के अनुसार 5 मार्च को भी अधिकांश लोगो के निचले इलाकों में ही रह...
शाहिद कपूर और दिशा पाटनी ने ‘ओ रोमियो’ के नए गाने में लगाई आग

शाहिद कपूर और दिशा पाटनी ने ‘ओ रोमियो’ के नए गाने में लगाई आग

मनोरंजन
साजिद नाडियाडवाला की अपकमिंग फिल्म 'ओ रोमियो' अपने ट्रेलर के बाद अब म्यूजिक को लेकर सुर्खियों में है। फिल्म का दूसरा गाना 'आशिकों की कॉलोनी' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। यह एक फुल-ऑन डांस नंबर है, जिसमें 90 के दशक वाली रंगीन बॉलीवुड वाइब्स को आज के मॉडर्न म्यूजिक स्टाइल के साथ मिलाया गया है। गाने की धुन पुरानी यादों को ताज़ा करती है, लेकिन इसकी बीट्स और प्रोडक्शन पूरी तरह न्यू-एज फील देते हैं। दमदार म्यूजिकल टीम ने रचा जादू इस गाने के पीछे एक शानदार क्रिएटिव टीम है। विशाल भारद्वाज का संगीत, गुलज़ार के लिखे बोल और मधुबंती बागची व जावेद अली की आवाज़, ये कॉम्बिनेशन गाने को खास बनाता है। लिरिक्स में हल्की शरारत और नॉस्टैल्जिया की मिठास है, जबकि म्यूजिक में क्लासिक टच के साथ फ्रेश एनर्जी सुनाई देती है। गाना टी-सीरीज़ के बैनर तले रिलीज हुआ है। स्क्रीन पर शाहिद–दिशा की फ्रेश क...