तीनों फार्मेट में शतक जड़ने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बने आयुष म्हात्रे, तोड़ा रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड
Uncategorized
नई दिल्ली। मुंबई (Mumbai) के आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) ने उस समय इतिहास रचा जब उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) में विदर्भ के खिलाफ 49 गेंदों पर तूफानी शतक ठोका। यह उनकी टी20 क्रिकेट में पहली सेंचुरी थी। आयुष म्हात्रे इसी के साथ प्रोफेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट - फर्स्ट-क्लास, लिस्ट A और T20 - में सेंचुरी बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। जी हां, इस मामले में उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा है। आयुष म्हात्रे से पहले यह रिकॉर्ड हिटमैन के नाम दर्ज था, उन्होंने 19 साल 339 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। बता दें, शुक्रवार को लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में म्हात्रे 53 गेंदों में 110 रन बनाकर नाबाद रहे, जिससे मुंबई ने 13 गेंद बाकी रहते सात विकेट से जीत हासिल की।
आयुष म्हात्रे और रोहित के बाद उन्मुक्त ...



