SIR से डरे घुसपैठिए… अवैध बांग्लादेशी कर रहे वापसी, बांग्लादेश सीमा पर बढ़ी हलचल
कोलकाता। पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश सीमा (West Bengal-Bangladesh border) पर इन दिनों असामान्य हलचल है। एनआरसी और नागरिकता सत्यापन (NRC and citizenship verification) प्रक्रियाओं के बाद अब एसआईआर (SIR) की संभावित कार्रवाई की चर्चा के बीच बड़ी संख्या में बांग्लादेशी अवैध प्रवासी राज्य छोड़कर वापस बांग्लादेश की ओर लौट रहे हैं। सीमा सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस के अनुसार पिछले दो सप्ताह में हजारों लोग सीमा पार कर चुके हैं, जबकि कई गांवों में घर और झुग्गियां लगभग खाली हो गई हैं।
हकीमपुर पोस्ट, चपईनवाबगंज, मालदा, मूर्शिदाबाद, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना के सीमा क्षेत्रों में सबसे अधिक गतिविधि देखी गई है।बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार केवल मालदा सेक्टर में ही लगभग 8,000 से 9,000 लोगों के सीमा पार करने का अनुमान है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि कुल मिलाकर 26,000 के आसपास लोग पिछले दो हफ्तों में ...







